बलरामपुर में 'जहरीली खुखड़ी' का कहर, जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार, 3 बच्चे भी बीमार
Updated on
06-07-2026 09:39 PM
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्राम स्याही में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर सभी को तत्काल सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया। बीएमओ डॉ. हेमंत दीक्षित की निगरानी में मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही
जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों ने घर में जंगल से लाए गए मशरूम (पुटु-खुखड़ी) का सेवन किया था। खाने के कुछ देर बाद ही सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पेट में तेज दर्द, उल्टी और चक्कर आने पर स्वजन सभी को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार सभी में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बरसात के मौसम में जंगलों में पुटु-खुखड़ी निकलती है
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बरसात के मौसम में जंगलों में पुटु-खुखड़ी निकलती है। इनमें कई प्रजातियां जहरीली होती हैं। सही पहचान किए बिना जंगली मशरूम खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा रहता है। बीएमओ डॉ. हेमंत दीक्षित ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल से लाए गए मशरूम की सही पहचान के बिना उसका सेवन न करें। अज्ञात प्रजाति के मशरूम खाने से बचें।
छुईखदान पुलिस ने साइबर अपराध और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड राहुल देवांगन सहित दीपक निर्मलकर, राहुल जंघेल और विजय कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।…
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्राम स्याही में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार लोगों में तीन बच्चे…
जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल द्वारा आगामी सात जुलाई को एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी जय प्रकाश कौशिक ने बताया…
स्कूल शिक्षा विभाग ने सेवाकाल के दौरान बिना विभागीय अनुमति शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने ऐसे शिक्षकों की टेट योग्यता…
विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आगर नदी उफान पर है। इसी बीच, ढोलढोली रपटे को…
जिले में गुरुवार को बिजली से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के नागाटोला माठपुर की है, जहां बिजली…
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के अधीन विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में पदस्थ सहायक…
एक साल में बदली 600 ग्रामीण बच्चों की सेहत, अदाणी विद्या मंदिर का पोषण मॉडल बना मिसाल12 महीने चले विशेष ‘स्वास्थ्य एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट’ के सकारात्मक नतीजे, प्रार्थना सभा में…