छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2026: दिसंबर में 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में वोटिंग, आरक्षण प्रक्रिया तेज
Updated on
08-07-2026 07:23 PM
छत्तीसगढ़ में आगामी दिसंबर 2026 में होने वाले नगरीय निकायों के आम और उप-निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नवा रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग में आज राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आला अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों और शासन स्तर पर की जा रही कार्रवाइयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन से जुड़ी सभी आवश्यक शासकीय और तकनीकी प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग का लक्ष्य आगामी चुनावों को पूरी तरह से समयबद्ध, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराना है।
इन 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में होंगे चुनाव
बैठक में जानकारी दी गई कि इस साल दिसंबर में जिन 15 नगरीय निकायों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहां आम चुनाव कराए जाएंगे। इनमें 4 नगर पालिक निगम (बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली), 5 नगरपालिका परिषद (जामुल, सारंगढ़, बैकुण्ठपुर, शिवपुर-चरचा और खैरागढ़) तथा 6 नगर पंचायत (प्रेमनगर, मारो, कोंटा, नरहरपुर, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम) शामिल हैं। इसके अलावा, दो नवगठित नगर पंचायतों—तमनार और बड़ी करेली में भी पहली बार आम चुनाव कराए जाएंगे।
परिसीमन और आरक्षण का काम अंतिम चरण में
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. संगीता ने बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी 15 नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वर्तमान में वार्ड पार्षदों के आरक्षण का काम तेजी से चल रहा है। वहीं, नई नगर पंचायत तमनार में वार्ड आरक्षण और बड़ी करेली में वार्डों के परिसीमन व आरक्षण की कार्रवाई अंतिम दौर में है। बैठक में दो वार्ड पार्षद पदों पर होने वाले उपचुनाव (आकस्मिक रिक्तियों) की जानकारी भी साझा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में आयोग की सचिव शिखा राजपूत सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बड़ी पदोन्नति की गई है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) नवा रायपुर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रदेश के 61 सब इंस्पेक्टर्स (उप निरीक्षकों) को इंस्पेक्टर…
छत्तीसगढ़ में आगामी दिसंबर 2026 में होने वाले नगरीय निकायों के आम और उप-निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नवा रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग में आज राज्य…
छुईखदान पुलिस ने साइबर अपराध और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड राहुल देवांगन सहित दीपक निर्मलकर, राहुल जंघेल और विजय कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।…
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्राम स्याही में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार लोगों में तीन बच्चे…
जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल द्वारा आगामी सात जुलाई को एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी जय प्रकाश कौशिक ने बताया…
स्कूल शिक्षा विभाग ने सेवाकाल के दौरान बिना विभागीय अनुमति शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने ऐसे शिक्षकों की टेट योग्यता…
विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आगर नदी उफान पर है। इसी बीच, ढोलढोली रपटे को…
जिले में गुरुवार को बिजली से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के नागाटोला माठपुर की है, जहां बिजली…