छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: रोजगार मेले में होगी 1595 पदों पर सीधी भर्ती, 28 हजार तक मिलेगी सैलरी
Updated on
03-07-2026 06:35 PM
जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल द्वारा आगामी सात जुलाई को एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी जय प्रकाश कौशिक ने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र की कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेने पहुंच रही हैं।
रोजगार मेला सुबह 10.30 से शाम चार बजे तक शहर से तीन किलोमीटर दूर लाइवलीहुड कालेज आड़ावाल परिसर में किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र के 13 प्रमुख नियोजकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 1595 रिक्त पदों पर सीधे साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसमें 10 वीं, 12 वीं, स्नातक (ग्रेजुएट) के साथ-साथ डिप्लोमा इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले सभी आवेदक भाग ले सकते हैं।
मेले में युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार बीमा सखी, टेक्नीशियन, ऑफिस ब्वाय, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनिंग आफिसर, लीगल एडवाइजर, वेल्डर, फायरमैन, नर्सिंग असिस्टेंट, पैकेजिंग स्टाफ, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, होम केयर टेकर, बेबी सीटर, रिलेशनशिप मैनेजर, टेलीकालर, कुक, वेटर, डाटा एंट्री आपरेटर और मैकेनिक आदि पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।
जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल द्वारा आगामी सात जुलाई को एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी जय प्रकाश कौशिक ने बताया…
स्कूल शिक्षा विभाग ने सेवाकाल के दौरान बिना विभागीय अनुमति शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने ऐसे शिक्षकों की टेट योग्यता…
विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आगर नदी उफान पर है। इसी बीच, ढोलढोली रपटे को…
जिले में गुरुवार को बिजली से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के नागाटोला माठपुर की है, जहां बिजली…
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के अधीन विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में पदस्थ सहायक…
एक साल में बदली 600 ग्रामीण बच्चों की सेहत, अदाणी विद्या मंदिर का पोषण मॉडल बना मिसाल12 महीने चले विशेष ‘स्वास्थ्य एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट’ के सकारात्मक नतीजे, प्रार्थना सभा में…
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रस्तावित पांच नए मेडिकल कालेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मान्यता दिलाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा…
गांवों में सामान्य रूप से सब्जी में खाए जाने वाले जिमीकंद को स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ऐसा बाजार दिया कि अब उसकी धमक बड़ी-बड़ी पार्टियों तक है। वर्ष 2014…