किराये के बैंक खातों से चलता था करोड़ों का सट्टा नेटवर्क, चार आरोपित गिरफ्तार
Updated on
06-07-2026 09:40 PM
छुईखदान पुलिस ने साइबर अपराध और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड राहुल देवांगन सहित दीपक निर्मलकर, राहुल जंघेल और विजय कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि किराये पर लिए गए बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन कर सट्टा और साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल एवं एनसीआरबी से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, छुईखदान शाखा के खाताधारक दीपक निर्मलकर के खाते की जांच की।
जांच में करीब 1.69 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ। पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता राहुल जंघेल को 12 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर दिया था।
राहुल जंघेल से पूछताछ में राजफाश हुआ कि बैंक खातों का उपयोग महाराष्ट्र के मुंबई स्थित पलावा सिटी के एक किराये के फ्लैट से संचालित सट्टेबाजी और साइबर ठगी नेटवर्क में किया जाता था। देशभर में साइबर ठगी से प्राप्त रकम इन खातों में जमा कराई जाती थी।
छुईखदान पुलिस ने साइबर अपराध और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड राहुल देवांगन सहित दीपक निर्मलकर, राहुल जंघेल और विजय कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।…
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्राम स्याही में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार लोगों में तीन बच्चे…
जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल द्वारा आगामी सात जुलाई को एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी जय प्रकाश कौशिक ने बताया…
स्कूल शिक्षा विभाग ने सेवाकाल के दौरान बिना विभागीय अनुमति शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने ऐसे शिक्षकों की टेट योग्यता…
विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आगर नदी उफान पर है। इसी बीच, ढोलढोली रपटे को…
जिले में गुरुवार को बिजली से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के नागाटोला माठपुर की है, जहां बिजली…
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के अधीन विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में पदस्थ सहायक…
एक साल में बदली 600 ग्रामीण बच्चों की सेहत, अदाणी विद्या मंदिर का पोषण मॉडल बना मिसाल12 महीने चले विशेष ‘स्वास्थ्य एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट’ के सकारात्मक नतीजे, प्रार्थना सभा में…