Select Date:

जर्जर स्कूल भवन से भविष्य दांव पर, एक कमरे में संचालित हो रहीं तीन कक्षाएं, बरामदे में पढ़ रहे बच्चे

Updated on 09-07-2026 09:36 PM
शिक्षा विभाग के शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के दावों के बीच विकासखंड डौंडी लोहारा के ग्राम अंडी की प्राथमिक शाला बदहाल शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर पेश कर रही है। यहां हालात ऐसे हैं कि बालवाड़ी, कक्षा पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों की पढ़ाई एक ही कमरे में एक साथ कराई जा रही है, जबकि शिक्षक कक्षा चौथी के विद्यार्थियों को माध्यमिक शाला के बरामदे में बैठाकर पढ़ाने को मजबूर है । एक ही कमरे में संचालित तीन कक्षाओं से बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है।
शिक्षक रवि सिन्हा ने बताया कि प्राथमिक शाला का भवन लंबे समय से जर्जर था लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण कक्षाएं वही संचालित की जा रही थी लेकिन बारिश के बाद भवन की स्थिति और खराब हो गई। सुरक्षा को देखते हुए बच्चों को वहां बैठाना संभव नहीं रहा। इसके बाद सत्र 2025-26 से प्राथमिक शाला की कक्षाओं को अस्थायी रूप से माध्यमिक शाला में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन वहां भी पर्याप्त कमरों की व्यवस्था नहीं है।

77 विद्यार्थी अध्ययनरत

विद्यालय में वर्तमान में 77 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। जगह की कमी के कारण बालवाड़ी, पहली और दूसरी कक्षा को प्रधान पाठक कक्ष में एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। वहीं चौथी कक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई माध्यमिक शाला के बरामदे में हो रही है। एक कमरे में तीन कक्षाएं संचालित होने से शिक्षक किसी एक कक्षा को पढ़ाते हैं तो बाकी बच्चों का ध्यान भटक जाता है। इससे बच्चों की सीखने की क्षमता और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही हैं।

अधिकारियों को सूचित किया पर कार्रवाई नहीं

सरपंच संतोष कुमार जैन के अनुसार विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों और जनदर्शन में भी दी गई, लेकिन अब तक नए भवन के निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि जल्द नया भवन नहीं बना तो इसका सबसे अधिक नुकसान गांव के बच्चों की पढ़ाई को होगा।

विभाग को अवगत कराया

भवन जर्जर होने के कारण मजबूरी2025-26 से यह वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी है। कई बार विभाग को नए भवन के लिए अवगत कराया गया है। हमारा प्रयास है कि उपलब्ध संसाधनों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, लेकिन पर्याप्त कमरे नहीं होने से कठिनाई हो रही है।
- माहेश्वरी खरे एचएम माध्यमिक शाला अण्डी ।

शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा
भवन और कमरे की कमी के कारण बालवाड़ी, पहली और दूसरी कक्षा को एक ही कमरे में तथा चौथी कक्षा को बरामदे में पढ़ाना पड़ रहा है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है और बच्चों पर भी इसका असर पड़ रहा है। हमें भी बच्चों को पढ़ाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
- रवि सिन्हा शिक्षक।

जल्द निर्माण कराए प्रशासन
विद्यालय भवन की स्थिति लंबे समय से खराब है। नए भवन के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार मांग भेजी गई है। गांव के बच्चों के भविष्य को देखते हुए शासन-प्रशासन को जल्द नया भवन स्वीकृत कर निर्माण कराना चाहिए।
- संतोष जैन सरपंच ग्राम पंचायत अण्डी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
शिक्षा विभाग के शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के दावों के बीच विकासखंड डौंडी लोहारा के ग्राम अंडी की प्राथमिक शाला बदहाल शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर पेश कर…
 08 July 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बड़ी पदोन्नति की गई है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) नवा रायपुर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रदेश के 61 सब इंस्पेक्टर्स (उप निरीक्षकों) को इंस्पेक्टर…
 08 July 2026
छत्तीसगढ़ में आगामी दिसंबर 2026 में होने वाले नगरीय निकायों के आम और उप-निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नवा रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग में आज राज्य…
 08 July 2026
महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर का नाम आज देश और विदेश में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। लेकिन भिलाई के लोगों के लिए सौरभ की…
 06 July 2026
छुईखदान पुलिस ने साइबर अपराध और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड राहुल देवांगन सहित दीपक निर्मलकर, राहुल जंघेल और विजय कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।…
 06 July 2026
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्राम स्याही में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार लोगों में तीन बच्चे…
 03 July 2026
जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल द्वारा आगामी सात जुलाई को एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी जय प्रकाश कौशिक ने बताया…
 03 July 2026
स्कूल शिक्षा विभाग ने सेवाकाल के दौरान बिना विभागीय अनुमति शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने ऐसे शिक्षकों की टेट योग्यता…
 03 July 2026
विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आगर नदी उफान पर है। इसी बीच, ढोलढोली रपटे को…
Advt.