Select Date:

भारतीय सेना को ढूंढे नहीं मिल रहे नेपाली गोरखा सैनिक, ब्रिटेन ने बनाई नई गोरखा रेजिमेंट, जानें कैसे कर रहा भर्ती

Updated on 24-04-2026 07:47 PM
भारतीय सेना में नेपाली गोरखाओं की भर्ती को लेकर गतिरोध जारी है। वहीं, ब्रिटेन ने उन्हीं नेपाली गोरखाओं को अपनी सेना भर्ती कर एक नया रेजिमेंट बनाया है। ब्रिटिश सेना की इस आर्टिलरी रेजिमेंट में नेपाली गोरखा शामिल हैं, जो अपनी मजबूत कद काठी और लड़ाकू स्वभाव के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस रेजिमेंट को किंग्स गोरखा आर्टिलरी (KGA) के नाम से जाना जाता है। यह नाम वर्तमान ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स III ने दिया है। इस यूनिट के पहले बैच के 20 सीधे चुने गए सैनिकों की ओथ टेकिंग सेरेमनी 20 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड के लार्कहिल कैंप में आयोजित की गई
ट्रेनिंग के बाद अलग मिशनों पर किया जाएगा तैनात

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश सेना में भर्ती हुए नए गोरखा सैनिकों को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अलग-अलग मिशन पर तैनात किया जाएगा। ये सैनिक यूनाइटेड किंगडम और विदेशों में आयोजित होने वाले युद्ध अभ्यासों और सैन्य अभियानों पर तैनात किए जा सकेंगे। ब्रिटिश सेना में गोरखा सैनिकों की भर्ती का इतिहास काफी पुराना है। नेपाली गोरखाओं की यह भर्ती भारत-नेपाल और ब्रिटेन के बीच हुए समझौतों के तहत की जाती है।
और अधिक गोरखाओं की भर्ती करेगा ब्रिटेन

'द गोरखा ब्रिगेड एसोसिएशन' की वेबसाइट के अनुसार, 400 सैनिकों वाली KGA के गठन की घोषणा 2025 में की गई थी और यह अगले चार वर्षों में पूरा हो जाएगा। मौजूदा गोरखा सैनिकों का पहला तबादला इस वसंत में होगा। इस नई यूनिट को शुरुआत में लार्कहिल में स्थित रॉयल आर्टिलरी के मुख्यालय में तैनात किया गया है। हालांकि, अगले तीन-चार साल में इसकी कई और बैटरियां बनाकर पूरे देश में तैनात किया जाएगा। वेबसाइट पर बताया गया है कि किंग्स गोरखा आर्टिलरी रॉयल आर्टिलरी के हिस्से के रूप में नजदीकी आर्टिलरी सहायता प्रदान करेगा। इससे ब्रिटिश सेना में गोरखा सैनिकों की भर्ती का रास्ता भी साफ होगा।
ब्रिटिश सेना में गोरखा सैनिकों की भर्ती का इतिहास

1815 में एंग्लो-नेपाल युद्ध के बाद अंग्रेजों ने गोरखाओं की वीरता से प्रभावित होकर उन्हें अपनी सेना में भर्ती करना शुरू किया। वे 200 से अधिक वर्षों से ब्रिटिश सेना में सेवा दे रहे हैं।
सबसे पहले ये गोरखा ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शामिल हुए। इसके बाद इन गोरखाओं ने ब्रिटिश सेना की ओर से दुनिया भर के कई सैन्य अभियानों और ऑपरेशनों में शानदार सेवा दी है।
प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में 200000 से ज्यादा गोरखा सैनिकों ने ब्रिटिश भारतीय सेना में काम किया था। इस दौरान इनकी वीरता और साहस का लोहा पूरी दुनिया ने माना।
वर्तमान में, लगभग 3,400 गोरखा सैनिक ब्रिटिश सेना में सेवा दे रहे हैं। ये रॉयल गोरखा राइफल्स और ब्रिगेड ऑफ गोरखा के हिस्सा हैं।

भारतीय सेना में गोरखाओं की भर्ती क्यों रुकी

भारतीय सेना में नेपाली गोरखा सैनिकों की भर्ती में विवाद का मुख्य कारण 2022 में लागू की गई अग्निपथ योजना है। नेपाल सरकार ने इस योजना के तहत 4 साल भर्ती पर आपत्ति जताई थी।
नेपाल ने इसे 1947 के त्रिपक्षीय समझौते (भारत-नेपाल-ब्रिटेन) का उल्लंघन करार दिया था। इस वजह से 2020 के बाद से नेपाल से गोरखा सैनिकों की भारतीय सेना में भर्ती रुकी हुई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 4 वर्षों में लगभग 14,000 गोरखा सैनिक सेवानिवृत्त (Retire) हो चुके हैं, लेकिन नई भर्ती न होने से रेजिमेंटों में सैनिकों की कमी हो गई है।
भारत अब भारतीय मूल के गोरखा सैनिकों की भर्ती बढ़ा रहा है। ऐसे में नेपाल के गोरखा अब ब्रिटिश सेना की ओर रुख कर रहे हैं।

नेपाली गोरखाओं की भर्ती कैसे कर रहा ब्रिटेन

गोरखा ब्रिगेड एसोसिएशन के अनुसार, ब्रिटिश सेना नेपाल में एक बेहद कठोर, पारदर्शी और स्वतंत्र प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 200 सर्वश्रेष्ठ नेपाली युवाओं को 'ब्रिगेड ऑफ गोरखास' के लिए चुनती है। यह चयन प्रक्रिया पोखरा और धरान स्थित ब्रिटिश गोरखा शिविरों में आयोजित की जाती है, जिसमें शारीरिक दक्षता, शैक्षणिक योग्यता और मेडिकल टेस्ट के कड़े चरण शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करते हैं, जिसके बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद प्रारंभिक स्क्रीनिंग (दौड़, शारीरिक परीक्षा) नेपाल में एरिया वेलफेयर सेंटर्स (AWC) में होती है। चयनित रंगरूटों को यूनाइटेड किंगडम में इन्फैंट्री ट्रेनिंग सेंटर, कैटरिक में 36 सप्ताह के कठोर सैन्य प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
भारतीय सेना में नेपाली गोरखाओं की भर्ती को लेकर गतिरोध जारी है। वहीं, ब्रिटेन ने उन्हीं नेपाली गोरखाओं को अपनी सेना भर्ती कर एक नया रेजिमेंट बनाया है। ब्रिटिश सेना…
 24 April 2026
बीजेपी नेता राम माधव ने अमेरिका के रुख पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत ने पहले ही कई बड़े फैसले अमेरिकी दबाव में लिए हैं. उन्होंने कहा कि…
 24 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर 92.9% मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के चुनावी इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. दम…
 22 April 2026
राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय…
 20 April 2026
ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2026 के 60वें संस्करण में गोवा की लड़की ने बाजी मार ली। भारत के कोने-कोने से आई 30 सुंदरियों को पछाड़ मिस…
 20 April 2026
पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को झारग्राम में एक जगह रुके थे और वहां एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी खाई थी। इसका वीडियो भी सोशल…
 19 April 2026
नई दिल्ली। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 1 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल…
 18 April 2026
बीजेपी नेता नवनीत राणा ने नासिक टीसीएस में कथित लव जिहाद मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नासिक टीसीएस और अचलपुर-परतवाड़ा में हुई घटना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र राज्य…
 18 April 2026
महिला आरक्षण क़ानून और डीलिमिटेशन से जुड़ा 131वां संवैधानिक संशोधन विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में गिर गया.पिछले 12 साल में ये पहली बार है जब सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Advt.