Select Date:

: गंगा तो साफ है, क्या यमुना में डुबकी लगा पाएंगे...ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर तंज

Updated on 24-04-2026 07:43 PM
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर 92.9% मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के चुनावी इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. दम दम की रैली में पीएम मोदी ने जीत का दावा किया. जादवपुर की रैली में पीएम मोदी ने टीएमसी की सरकार को निर्मम कहकर कई गंभीर आरोप लगाए. गृहमंत्री अमित शाह ने 152 में 110 सीटें जीतने का दावा किया है. कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने बंपर वोटिंग के लिए एसआईआर के डर को जिम्मेदार ठहराया. पहले चरण की वोटिंग के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग बीजेपी की हेल्प कर रहे हैं वह उनकी लिस्ट बना रही हैं. वहीं, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अनूप मंडल ने अधिक मतदान के लिए SIR प्रक्रिया को जिम्मेदार ठहराते हुए आंकड़ों पर सवाल उठाए. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगाल में बीजेपी को सौ फीसदी जीत मिलने का दावा किया है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर 92 फीसदी से अधिक वोटिंग दर्ज किया गया, जो राज्य के चुनावी इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार, इस चरण में 92.9 फीसदी मतदान हुआ, जो आजादी के बाद अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है. हालांकि मतदान के दौरान हिंसा, मतदाताओं को डराने-धमकाने और कुछ उम्मीदवारों पर हमलों की छिटपुट घटनाएं भी सामने आईं. पहले चरण की वोटिंग के बाद तमाम राजनीतिक दलों का फोकस दूसरे चरण की वोटिंग पर शिफ्ट हो गया है. शुक्रवार को टीएमसी और बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं की कई रैलियां होनी है.

बंपर वोटिंग के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस दोनों ने इसे अपने पक्ष में जनादेश का संकेत बताया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे परिवर्तन के लिए शानदार जनादेश बताते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग ने चुनावी हिंसा को काफी हद तक नियंत्रित किया है.

शुभेंदु अधिकारी ने पहले चरण में 125 सीटें जीतने का किया दावा
वहीं बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि उनकी पार्टी पहले चरण की 152 में से करीब 125 सीटें जीत सकती है. उन्होंने कहा कि करीब 3.6 करोड़ मतदाताओं में से 92.9 फीसदी ने मतदान किया, जो जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत है. वहीं पश्चिम बंगाल के बांकुरा में पहले चरण की वोटिंग को लेकर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अनूप मंडल ने अपनी राय दी है. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभ्यास के कारण कई वोटर प्रभावित हुए हैं, जिसकी वजह से वोटिंग प्रतिशत 90% के पार पहुंच गया.

डॉ. मंडल के अनुसार, ‘यह आंकड़ा भले ही ज्यादा दिख रहा हो, लेकिन वास्तविक स्थिति कुछ अलग है. उन्होंने संकेत दिया कि मतदाता सूची में बदलावों का असर मतदान के रुझानों पर पड़ा है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब पहले चरण में रिकॉर्ड स्तर पर वोटिंग दर्ज की गई है और सभी राजनीतिक दल इसे अपने-अपने पक्ष में जनादेश के रूप में पेश कर रहे हैं.

इधर, तमिलनाडु में भी 85.1 फीसदी मतदान दर्ज कर नया रिकॉर्ड बना. असम और पुडुचेरी में भी हाल ही में उच्च मतदान दर्ज हुआ है. खास बात यह रही कि बंगाल और तमिलनाडु दोनों में महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़ती सक्रियता को दर्शाता है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
भारतीय सेना में नेपाली गोरखाओं की भर्ती को लेकर गतिरोध जारी है। वहीं, ब्रिटेन ने उन्हीं नेपाली गोरखाओं को अपनी सेना भर्ती कर एक नया रेजिमेंट बनाया है। ब्रिटिश सेना…
 24 April 2026
बीजेपी नेता राम माधव ने अमेरिका के रुख पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत ने पहले ही कई बड़े फैसले अमेरिकी दबाव में लिए हैं. उन्होंने कहा कि…
 24 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर 92.9% मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के चुनावी इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. दम…
 22 April 2026
राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय…
 20 April 2026
ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2026 के 60वें संस्करण में गोवा की लड़की ने बाजी मार ली। भारत के कोने-कोने से आई 30 सुंदरियों को पछाड़ मिस…
 20 April 2026
पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को झारग्राम में एक जगह रुके थे और वहां एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी खाई थी। इसका वीडियो भी सोशल…
 19 April 2026
नई दिल्ली। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 1 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल…
 18 April 2026
बीजेपी नेता नवनीत राणा ने नासिक टीसीएस में कथित लव जिहाद मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नासिक टीसीएस और अचलपुर-परतवाड़ा में हुई घटना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र राज्य…
 18 April 2026
महिला आरक्षण क़ानून और डीलिमिटेशन से जुड़ा 131वां संवैधानिक संशोधन विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में गिर गया.पिछले 12 साल में ये पहली बार है जब सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Advt.