Select Date:

बिलासपुर में मुरुम चोरों ने जमीन को बना डाला अवैध तालाब, बढ़ी हादसे की आशंका

Updated on 27-06-2026 12:17 PM
तखतपुर विकासखंड के ग्राम चोरभट्टी खुर्द में बेखौफ मुरुम चोरों ने आरक्षित सरकारी जमीन को खोदकर गहरे तलाब में तब्दील कर दिया है। ग्रामीण अंचलों में अभी बारिश शुरू नहीं हुई है, लेकिन मानसून के दस्तक देते ही अवैध और गहरे गड्ढों में पानी भरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
चोरभट्टी खुर्द के कृषि विभाग के सीसल परिक्षेत्र के पास एक बड़ी आबादी बसी हुई है। रसूखदार खनिज चोरों ने रात के अंधेरे में पोकलेन मशीनें उतारकर स्वीकृत खसरे से अलग हटकर इस संरक्षित सरकारी जमीन का सीना छलनी कर दिया है। अंधाधुंध खुदाई के कारण यहां 8 से 10 फिट के गहने जानलेवा गड्ढे बन गए हैं, जो बारिश के पानी से लबालब होकर अवैध तालाब का रूप ले लेंगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि खनिज और राजस्व विभाग की टीम दिन में केवल कागजी खानापूर्ति करने आती है, जिसके कारण करीब 60 लाख से अधिक के मुरुम की चोरी हो चुकी है। खतरा इसलिए भी बड़ा है क्योंकि ग्रामीण और बच्चे अक्सर निस्तारी या मवेशियों को चराने के लिए सीसल परिक्षेत्र के पास जाते हैं। पानी से भरे इन गड्ढों की सटीक गहराई का अंदाजा न होने के कारण पूर्व में भी जिले के बिल्हा, मस्तूरी और कोटा ब्लाक के कई गांवों में मुरुम व गिट्टी खदानों के गड्ढों में डूबने से कई बच्चों की अकाल मौत हो चुकी है। चोरभट्टी खुर्द में बसी बड़ी आबादी के ठीक पास बने ये 8 से 10 फिट गहरे गड्ढे एक बार फिर उसी घटना के पुनःवृत्ति की चेतावनी दे रहे हैं।

सरकारी जमीन पर चोरी, कृषि विभाग मामले से अनजान

चोरभट्टी खुर्द में जिस सरकारी जमीन पर मुरुम चोरी का यह खेल चल रहा है, वह असल में कृषि विभाग के सीसल परिक्षेत्र की है। आरक्षित भूमि का उपयोग उन्नत बीज उत्पादन के लिए किया जाता है। विभागीय जमीन पर लगातार हो रही इस खुली चोरी से कृषि विभाग के जिम्मेदार अफसर पूरी तरह अनजान बने हुए हैं। यही कारण है कि अब तक मामले में न तो पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है और न ही चोरो पर कार्रवाई करने कोई पत्राचार ही हुआ है।

बिल्हा, मस्तूरी और कोटा के हादसों से भी नहीं लिया सबक

बिलासपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में मुरुम के अवैध उत्खनन के बाद खदानों को खुला छोड़ देना आम बात हो चुकी है। पूर्व में बिल्हा, मस्तूरी और कोटा ब्लाक के कई गांवों में ऐसे ही गड्ढों में भरे बारिश के पानी में डूबने से कई मासूमों की जान जा चुकी है। अब चोरभट्टी खुर्द में बने ये नए गड्ढे बारिश के ठीक पहले ग्रामीणों के लिए एक बड़ा सुरक्षा संकट बन सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
छत्तीसगढ़ के वर्तमान व पूर्व सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अदालतों में लंबित मुकदमों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। हाई कोर्ट द्वारा जारी की गई मई 2026…
 27 June 2026
जिला उपभोक्ता फोरम ने सेवा में लापरवाही और ग्राहकों के अधिकारों के हनन के एक मामले में जायका आटोमोबाइल्स पर जुर्माना लगाया है। आयोग ने कंपनी को आदेश दिया है…
 27 June 2026
तखतपुर विकासखंड के ग्राम चोरभट्टी खुर्द में बेखौफ मुरुम चोरों ने आरक्षित सरकारी जमीन को खोदकर गहरे तलाब में तब्दील कर दिया है। ग्रामीण अंचलों में अभी बारिश शुरू नहीं…
 26 June 2026
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड का ग्राम पंचायत करीगुंडम, जो कभी नक्सली गतिविधियों के कारण देशभर में चर्चित रहा, अब विकास और बदलाव की नई कहानी लिख रहा…
 26 June 2026
भारतीय हिप-हॉप और रैप संगीत के फलक पर जब भी चर्चा होती है, तो अमूमन दिल्ली, पंजाब या मुंबई के 'गली बॉयज' का नाम जेहन में आता है। लेकिन इस…
 25 June 2026
रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर हेमराज राव और उसके परिवार की दो करोड़ 32 लाख 11 हजार रुपये की संपत्ति जब्त…
 25 June 2026
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती ने शादी के मंडप में ऐसा फैसला लिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। शादी की रस्मों के दौरान जब दूल्हा…
 24 June 2026
राज्य के शासकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं की सेहत और पोषण स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार ने एक व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार किया है।…
 23 June 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सहारा इंडिया के विभिन्न कोआपरेटिव सोसायटियों में फंसे जमाकर्ताओं की याचिका पर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ ने सुप्रीम कोर्ट…
Advt.