Select Date:

छत्तीसगढ़ में पेपर लीक किया तो 10 साल की जेल, नकल माफिया पर लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना

Updated on 20-03-2026 11:15 PM
भर्ती और व्यावसायिक परीक्षाओं में धांधली करना अब भारी पड़ेगा। विधानसभा में शुक्रवार को पेपर लीक और नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक-2026 को सर्वसम्मति से पारित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पेश विधेयक को सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने सहमति दी।
लोक सेवा प्राधिकरण और सख्त सजा का प्रावधान
इस नए कानून के तहत लोक सेवा प्राधिकरण का गठन होगा, जो कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी), व्यापमं सहित राज्य सरकार के विभाग व उनके अधीनस्थ कार्यालय या सार्वजनिक उपक्रमों की परीक्षाओं की मॉनिटरिंग करेगा। नए कानून के तहत यदि कोई संस्थान, प्रबंधन या सेवा प्रदाता प्रश्न पत्र लीक, धोखाधड़ी में लिप्त पाया जाता है, तो उस पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और 10 साल की सजा हो सकती है
चयन मंडल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पेश छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक, 2026 भी पारित किया गया। इस कानून के माध्यम से राज्य में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की स्थापना की जाएगी, जो तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को एकीकृत, पारदर्शी और समयबद्ध बनाएगा।

परीक्षाओं में धांधली पर ऐसे सख्ती
प्रश्नपत्र लीक करना, लीक करने का प्रयास, डमी (फर्जी) अभ्यर्थी बैठाना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से नकल करना अब दंडनीय अपराध होगा।

सामान्य मामलों में तीन से 10 वर्ष तक की जेल और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

यदि नकल या पेपर लीक किसी संगठित गिरोह द्वारा किया जाता है, तो जुर्माना एक करोड़ रुपये तक हो सकता है।

संगठित अपराध की स्थिति में दोषी व्यक्तियों और संस्थाओं की संपत्ति जब्त (कुर्क) की जा सकेगी।

परीक्षार्थियों के लिए नियम
नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करने वाले अभ्यर्थी का परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया जाएगा।

दोषी पाए जाने पर परीक्षार्थी को एक वर्ष से अधिक के लिए किसी भी भर्ती परीक्षा से प्रतिबंधित किया जा सकेगा।

जांच और सुरक्षा तंत्र
इन अपराधों की गंभीरता को देखते हुए, जांच उप निरीक्षक से नीचे के रैंक का अधिकारी नहीं करेगा।

आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकार इन मामलों की जांच किसी विशेष जांच एजेंसी को भी सौंप सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
जिले में एसीबी (ACB) बिलासपुर की टीम ने आज बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के तीन अधिकारियों को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया…
 20 March 2026
भर्ती और व्यावसायिक परीक्षाओं में धांधली करना अब भारी पड़ेगा। विधानसभा में शुक्रवार को पेपर लीक और नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं…
 19 March 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 165 करोड़ रुपये के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच के लिए सीबीआई को निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने राज्य सरकार की जांच प्रक्रिया पर…
 18 March 2026
रायपुर में कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एसीसीयू (क्राइम यूनिट) और थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम…
 15 March 2026
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 8,500 नगर सैनिकों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने ‘समान काम-समान वेतन’ के सिद्धांत के आधार पर…
 15 March 2026
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध का सीधा असर अब छत्तीसगढ़ के आम आदमी की रसोई तक पहुंच गया है। एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत गहराने पर तेल कंपनियों…
 15 March 2026
घने जंगलों के बीच से गुजरती कच्ची सड़क पर सुबह की धूप छनकर गिर रही है। यह वही रास्ता है, जो कभी बारूद की गंध और खामोशी से भरा रहता…
 14 March 2026
हवाई यात्रा के दौरान बुक किए गए लगेज से कीमती जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। राजस्थान से दिल्ली होते हुए रायपुर लौटे एक सराफा कारोबारी के परिवार…
 14 March 2026
राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में मकान के पुनर्निर्माण के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब पीड़ित ने पैसे…
Advt.