जांजगीर में असिस्टेंट इंजीनियर समेत बिजली विभाग के 3 अधिकारी घूस लेते दबोचे, ब्रिक्स प्लांट के लिए मांग रहे थे कमीशन
Updated on
20-03-2026 11:16 PM
जिले में एसीबी (ACB) बिलासपुर की टीम ने आज बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के तीन अधिकारियों को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सहायक अभियंता विजय नोर्गे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर शामिल हैं।
ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार
डीएसपी एसीबी अजितेश सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रदीप यादव ने फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट के लिए ट्रांसफार्मर व मीटर लगाने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।
सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। योजना के तहत प्रार्थी ने 10 हजार रुपये उप अभियंता को और 25 हजार रुपये सहायक अभियंता के कहने पर उनके सहायक को दिए।
एसीबी ने जाल बिछाकर तीनों को दबोचा
जैसे ही राशि का लेन-देन हुआ, मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने तीनों को दबोच लिया और पूरी रकम बरामद कर ली। तीनों आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार का यह खेल काफी समय से चल रहा था।
जिले में एसीबी (ACB) बिलासपुर की टीम ने आज बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के तीन अधिकारियों को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया…
भर्ती और व्यावसायिक परीक्षाओं में धांधली करना अब भारी पड़ेगा। विधानसभा में शुक्रवार को पेपर लीक और नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 165 करोड़ रुपये के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच के लिए सीबीआई को निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने राज्य सरकार की जांच प्रक्रिया पर…
रायपुर में कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एसीसीयू (क्राइम यूनिट) और थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम…
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 8,500 नगर सैनिकों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने ‘समान काम-समान वेतन’ के सिद्धांत के आधार पर…
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध का सीधा असर अब छत्तीसगढ़ के आम आदमी की रसोई तक पहुंच गया है। एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत गहराने पर तेल कंपनियों…
हवाई यात्रा के दौरान बुक किए गए लगेज से कीमती जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। राजस्थान से दिल्ली होते हुए रायपुर लौटे एक सराफा कारोबारी के परिवार…