Select Date:

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, हथियार लहराने और पत्थरबाजी पर कसा शिकंजा

Updated on 18-03-2026 12:42 PM

रायपुर में कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एसीसीयू (क्राइम यूनिट) और थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी शहर में चाकूबाजी, पत्थरबाजी कर शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की घटनाओं में शामिल थे। तीन अलग-अलग मामलों में संलिप्त इन आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती और गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता साफ नजर आ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
रायपुर में कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एसीसीयू (क्राइम यूनिट) और थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम…
 15 March 2026
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 8,500 नगर सैनिकों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने ‘समान काम-समान वेतन’ के सिद्धांत के आधार पर…
 15 March 2026
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध का सीधा असर अब छत्तीसगढ़ के आम आदमी की रसोई तक पहुंच गया है। एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत गहराने पर तेल कंपनियों…
 15 March 2026
घने जंगलों के बीच से गुजरती कच्ची सड़क पर सुबह की धूप छनकर गिर रही है। यह वही रास्ता है, जो कभी बारूद की गंध और खामोशी से भरा रहता…
 14 March 2026
हवाई यात्रा के दौरान बुक किए गए लगेज से कीमती जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। राजस्थान से दिल्ली होते हुए रायपुर लौटे एक सराफा कारोबारी के परिवार…
 14 March 2026
राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में मकान के पुनर्निर्माण के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब पीड़ित ने पैसे…
 13 March 2026
गर्मी बढ़ते ही राजधानी रायपुर में बिजली ट्रिपिंग बढ़ने लगी है। शहर के कई इलाकों में हर घंटे बिजली कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। 24 घंटे में लगातार…
 13 March 2026
बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक के त्रिपुरी और खजूरी के आदिवासी किसान फूल और मसाले की खेती के लालच में फंस गए। झारखंड के तस्करों ने उनके खेतों में अफीम…
 11 March 2026
विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला नेशनल हेराल्ड का मामला उठाया। उन्होंने पिछली भूपेश बघेल सरकार में विज्ञापनों के आवंटन और उनकी वैधता पर सवाल उठाए। विधायक शुक्ला…
Advt.