दुर्ग जिले के इस गांव में वॉशिंग पाउडर की आड़ में बना रहे थे गुटखा, पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया
Updated on
11-06-2026 07:21 PM
जिले के पाटन ब्लॉक ग्राम कुथरेल स्थित दो गोदामों में पाटन पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के मुताबिक गोदाम में सितार नाम से अवैध रूप से गुटखा तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन मशीनें,बड़ी मात्रा में कच्चा माल,निर्माण से संबंधित सामग्रियां बरामद की हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद प्रकरण में आगे कार्रवाई की जाएगी।
वॉशिंग पाउडर बनाने के नाम पर लिया था गोदाम
कुथरेल स्थित जिस गोदाम में पुलिस ने छापा मारा है, वहां अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उक्त गोदाम में छापा मारा। पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि गोदाम असलम नामक व्यक्ति का है जिसे विरेन्द्र तिवारी ने वॉशिंग पाउडर बनाने के नाम पर लिया है। लेकिन पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां वॉशिंग पाउडर के बदले जर्दायुक्त गुटखा तैयार किया जा रहा था।
गुटखा बनाने का सामान और पैकिंग सामग्री भी बरामद
पुलिस के मुताबिक एक गोदाम से दो और दूसरे गोदाम से एक मशीन जब्त की गई है। मौके से बड़ी संख्या में गुटखा बनाने का सामान और पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई है। एसडीओ ने बताया कि यहां सितार नाम से गुटखा तैयार किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री करीब 10-15 दिन पहले ही चालू हुई है।
पुलिस के मुताबिक यहां तैयार गुटखा कुछ मात्रा में बाजार में भी बेचा जा चुका है। एसडीओपी अनूप लड़का ने बताया कि फिलहाल पूछताछ के लिए 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों के नाम का खुलासा अभी नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद वस्तु स्थिति की जानकारी मिल पाएगी।
विद्याचरण शुक्ला का राजनीतिक उदय अत्यंत वैभवशाली रहा। अविभाजित मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ला के पुत्र होने के नाते राजनीति उनके रक्त में थी। महज 27 वर्ष…
जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर द्वारा…
राजनांदगांव शहर की व्यस्ततम सड़कों, मुख्य चौराहों और घनी आबादी वाली गलियों में निजी टेलीकॉम व इंटरनेट प्रदाता कंपनियों द्वारा बेतरतीब और नियम विरुद्ध तरीके से लटकाए गए केबल तार…
रायपुर,पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी चौक…
रायपुर। पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी…
बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए एक व्याख्याता ने न सिर्फ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बल्कि अपने मामले की पैरवी भी खुद की। हाई कोर्ट ने शिक्षक…
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल के बंद पड़े कोल डिपो में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर केबल, लोहे का सामान…