Select Date:

समुद्र में भारत की नई ताकत ‘मातंगी’, बिना इंसान के 1500 KM का सफर तय करने वाला स्वदेशी ऑटोनॉमस ड्रोन बोट

Updated on 26-10-2026 05:47 PM
भारत रक्षा क्षेत्र में नेक्स्ट जेनरेशन तकनीक और स्वदेशी क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है। इसी दिशा में स्वदेशी तकनीक से विकसित ‘मातंगी’ ऑटोनॉमस सरफेस वेसल (ASV) भारत की समुद्री क्षमता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सागर डिफेंस इंजीनियरिंग द्वारा विकसित मातंगी एक ऐसा मानवरहित सतही पोत है, जो बिना किसी इंसान के सवार हुए समुद्र में लंबी दूरी तय करने में सक्षम है।

बिना क्रू के ही 'मातंगी' ने तय कर लिया 1500 KM का सफर

वर्ष 2024 में इसने मुंबई से तमिलनाडु के तूतीकोरिन तक लगभग 1,500 किलोमीटर की यात्रा बिना मानवीय हस्तक्षेप के पूरी की थी। मातंगी में स्वायत्त नेविगेशन और टक्कर से बचने जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसी प्रणालियां समुद्र में पोत की दिशा निर्धारित करने, आसपास की परिस्थितियों को समझने और सुरक्षित संचालन में मदद कर सकती हैं।

इंसान को लेकर उड़ने वाला देश का पहला ड्रोन 'वरुणा'

भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक में मानवरहित प्रणालियों के विकास की दिशा में एक अहम पहल है ‘वरुणा’ ड्रोन। पुणे की कंपनी सागर डिफेंस इंजीनियरिंग द्वारा विकसित यह एक पायलटलेस एरियल व्हीकल है, जिसे एक व्यक्ति को लेकर उड़ान भरने के लिए तैयार किया गया है। जुलाई 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना के स्वावलंबन कार्यक्रम के दौरान वरुणा ड्रोन का प्रदर्शन देखा था। इस तकनीक ने भविष्य में मानव परिवहन के लिए मानवरहित हवाई प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की संभावनाओं को सामने रखा।

वरुणा की खासियत-

150 किलो तक पेलोड ले जाने की क्षमता/ वरुणा को एक व्यक्ति को हवा में ले जाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, इसकी पेलोड क्षमता लगभग 150 किलोग्राम बताई गई है।

इसमें ऑटोनॉमस टेक-ऑफ और लैंडिंग जैसी क्षमताएं भी शामिल हैं।

समुद्र में युद्धपोतों के बीच जरूरी सामान पहुंचाना, आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता देना और भविष्य में मेडिकल इवैक्युएशन जैसे कार्य इस प्रकार की तकनीक के संभावित इस्तेमाल में शामिल हो सकते हैं।

समुद्र में पारंपरिक परिवहन के विकल्प के तौर पर ऐसे प्लेटफॉर्म नौसेना की लॉजिस्टिक क्षमताओं को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।

इस ड्रोन को सागर डिफेंस ने तैयार किया हैं और ये भारतीय नौसेना का हिस्सा हैं

1.18 लाख फीट से लॉन्च हो सकता है भारत का स्वदेशी स्ट्रैटोस्फेरिक UAV

भारत रक्षा क्षेत्र में अगली पीढ़ी की मानवरहित तकनीक विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय एयरोस्पेस स्टार्टअप कलाम लैब्स (Kalam Labs) ने एक स्ट्रैटोस्फेरिक UAV विकसित किया है, जिसे गुब्बारे आधारित प्लेटफॉर्म की मदद से अत्यधिक ऊंचाई से लॉन्च करने की अवधारणा पर तैयार किया गया है।

कंपनी के अनुसार, यह UAV 1,18,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर मौजूद बैलून प्लेटफॉर्म से छोड़ा जा सकता है। इतनी ऊंचाई से लॉन्च करने की अवधारणा इसे पारंपरिक ड्रोन प्रणालियों से अलग बनाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2026
काशीपुर: क्या उत्तराखंड के काशीपुर में गुरु द्रोणाचार्य का आश्रम था? इसी प्रमाणिकता की जांच करने के लिए काशीपुर के द्रोणासागर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने एक बार फिर…
 26 October 2026
भारत रक्षा क्षेत्र में नेक्स्ट जेनरेशन तकनीक और स्वदेशी क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है। इसी दिशा में स्वदेशी तकनीक से विकसित ‘मातंगी’ ऑटोनॉमस सरफेस वेसल (ASV) भारत की…
 26 October 2026
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लेफ्रिपाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमलाबहाल गांव के पास कोयला परिवहन मार्ग पर दो ट्रेलर ट्रकों की आमने-सामने…
 26 October 2026
महाराष्ट्र में 32 हजार से ज्यादा पेड़ों की कटाई को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। रायगढ़ जिले के कर्जत के पास टोरेंट कंपनी के 3,000 मेगावाट के बिजली…
 25 October 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से बिहार के पटना में पीएम मोदी के पिता पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद बीजेपी की तरफ से रिएक्शन सामने आने लगे…
 25 October 2026
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 6 महीने के भीतर दूसरी बार भारत के दौरे पर थे.इस दौरे के दौरान सबसे ज़्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि रुबियो…
 25 October 2026
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ फिर से सुर्ख़ियों में हैं और इसकी वजह है, उनके सहयोगी रहे जस्टिस संजय किशन कौल के दावे.जस्टिस कौल ने अपनी…
 25 October 2026
राजस्थान के पंचायती राज चुनाव में नागौर जिले के बरण गांव का सरपंच चुनाव राजनीतिक और पारिवारिक चर्चाओं का केंद्र बन गया है. यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो…
 25 October 2026
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक और हमले की चेतावनी का जवाब दिया है.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार ने अमेरिका के फ़्लोरिडा में कहा कि अमेरिका ईरान के…
Advt.