इसराइल ने कहा, 'प्लेन क्रैश होने से बचाने वाले हीरोज़ को सैल्यूट'
Updated on
01-10-2026 02:41 PM
दुबई से इसराइल जा रहे एक विमान को 'क्रैश होने से बचाने के लिए' इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने फ़्लाईदुूबई के इस विमान के क्रू मेंबर्स और यात्रियों की तारीफ़ की.
ये विमान दो मिनट में 17,000 फ़ीट तक नीचे आ गया. इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के मुताबिक़ एक पायलट ने दूसरे पायलट पर हमला किया और विमान को क्रैश कराने की कोशिश की.
बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने दुबई से तेल अवीव जा रही फ़्लाईदुबई की इस फ़्लाइट में सवार एक इसराइली यात्री से बात की. यात्री ने उन्हें बताया कि विमान "अचानक तेज़ी से घूमने लगा और नीचे जाने लगा."
यात्री ने बताया कि "किसी तरह वह एक क्रू मेंबर के साथ कॉकपिट में पहुंच गया. दोनों ने मिलकर हमला करने वाले पायलट को काबू में कर लिया. उस वक्त वह विमान के सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था."
एयरलाइन ने क्या कहा?
नेतन्याहू के मुताबिक़, एक और क्रू मेंबर "कॉकपिट में पहुंचा और विमान को संभाल लिया." उन्होंने उन "हीरोज़" की तारीफ़ की, जिन्होंने "कई लोगों की जान बचाई और एक बड़े हादसे को टाल दिया."
फ़्लाईदुबई ने एक बयान में कहा कि फ़्लाइट में मौजूद ड्यूटी पर तैनात क्रू मेंबर्स ने विमान को "सुरक्षित कर लिया." इसके बाद उन्होंने विमान का रास्ता बदला और उसे सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा.
एयरलाइन के मुताबिक़, हमले के पीछे की वजह अभी पता नहीं चली है. इसकी जांच की जा रही है.
नेतन्याहू के मुताबिक़, हमला करने वाले पायलट को गिरफ़्तार कर लिया गया है और सऊदी अरब के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं.
इस घटना को लेकर यात्रियों के कई चौंकाने वाले बयान सामने आए हैं. एक यात्री ने बताया कि उसने विमान में "बहुत भयानक चीखें" सुनीं. इसके बाद "तीन से पांच लोग कॉकपिट में घुसे" और हमलावर को काबू में कर लिया.
'बहादुर यात्रियों का शुक्रिया
लगाया.
संयुक्त राष्ट्र में इसराइल के राजदूत ने कहा है कि तेल अवीव जा रही फ़्लाईदुबई की उस फ़्लाइट में मौजूद एक "बहादुर" पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए "शेर की तरह लड़ाई लड़ी."
डैनी डैनोन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज दुबई से आ रही फ़्लाइट में सवार इसराइली यात्रियों ने गज़ब के हौसले और सूझबूझ का परिचय दिया. उन्होंने एक बड़े हादसे को टालने में मदद की."
उन्होंने आगे लिखा, "उस बहादुर अमीराती पायलट का शुक्रिया, जिसने शेर की तरह लड़ाई लड़ी और यात्रियों की जान बचाई."
उन्होंने कहा, "मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं और सभी यात्रियों के सुरक्षित घर लौटने की उम्मीद करता हूं
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक़, उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद विमान ने पहले स्क्वॉक कोड 7700 भेजा. यह सामान्य आपात स्थिति का संकेत होता है.
कुछ मिनट बाद विमान ने कोड 7500 भेजा, जो विमान के साथ अवैध हस्तक्षेप या हाइजैकिंग का संकेत देता है. बाद में विमान ने फिर से 7700 कोड भेजा.
संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क आए ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तय समय से पहले वापस भेजने की बात कही जा रही है.समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को…
दुबई से इसराइल जा रहे एक विमान को 'क्रैश होने से बचाने के लिए' इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने फ़्लाईदुूबई के इस विमान के क्रू मेंबर्स और यात्रियों की तारीफ़…
आयोवा एक महत्वपूर्ण मिडटर्म चुनावी राज्य है,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के एस्सार समूह के स्वामित्व वाली एक कंपनी आयोवा में 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस (एसआई) करने के एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं.व्हाइट हाउस में टेक दिग्गजों जैसे-…
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को जब वॉशिंगटन डीसी पहुंचेंगे, तो यह 11 साल में उनका पहला अमेरिकी राजकीय दौरा होगा.लेकिन अमेरिका से उनका पहला सामना चीन की कई…
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के साथ-साथ देश के लाल सागर तट पर स्थित ऊर्जा संयंत्रों को ड्रोन…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट-2026' पर हस्ताक्षर करके इसे कानून बना दिया है। अब अगर भारत रूस से तेल का आयात जारी…
इस साल जनवरी महीने में पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थित क्रिप्टोकरेंसी कंपनी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनैंशियल की एक सहयोगी कंपनी के साथ एमओयू पर दस्तख़त किए थे.वर्ल्ड लिबर्टी फाइनैंशियल…