Select Date:

ट्रंप ने उसी भारतीय ग्रुप के ज़रिए की बड़ी घोषणा, जिसकी कंपनी यहाँ हुई थी दिवालिया

Updated on 30-09-2026 02:52 PM
आयोवा एक महत्वपूर्ण मिडटर्म चुनावी राज्य है,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के एस्सार समूह के स्वामित्व वाली एक कंपनी आयोवा में 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट लगाएगी.

ट्रंप ने उसी ग्रुप पर भरोसा किया है, जिसे भारत में अपना स्टील का कारोबार बेचना पड़ा था. क़र्ज़ और दिवालिया प्रक्रिया के चलते आख़िरकार समूह को अपनी कई संपत्तियां बेचनी पड़ीं या उन पर से नियंत्रण छोड़ना पड़ा, जिसमें उसका प्रमुख भारतीय स्टील कारोबार भी शामिल था.

अब परिवार अमेरिका के रास्ते एक बार फिर स्टील कारोबार में वापसी कर रहा है जहाँ अर्थव्यवस्था को लेकर मतदाताओं की नाराज़गी साफ़ दिख रही है. सर्वेक्षणों के मुताबिक, आयोवा के क़रीब 60 फ़ीसदी लोग अर्थव्यवस्था को संभालने के ट्रंप के तरीक़े से असंतुष्ट हैं.

सोमवार को ओवल ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि मेसाबी मेटालिक्स कंपनी की यह परियोजना हर साल एक करोड़ टन स्टील का उत्पादन करेगी. इसके लिए कंपनी की मिनेसोटा स्थित एक खदान से लौह अयस्क का इस्तेमाल किया जाएगा.

उन्होंने इसे "अब तक का अमेरिका का सबसे बड़ा प्लांट" बताया और कहा कि इस निवेश से 6,000 तक कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की नौकरियां और क़रीब 2,000 मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग नौकरियां पैदा होंगी.

रवि रुइया ने पीएम मोदी का भी लिया नाम
एक बयान में एस्सार के सह-संस्थापक रवि रुइया ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत-अमेरिका के ''मज़बूत आर्थिक साझेदारी के विजन" का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि एस्सार लंबे समय के निवेश, औद्योगिक विकास और रोज़गार सृजन के ज़रिए इस विजन में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है.

रवि रुइया की एस्सार स्टील को भारत में दिवालिया प्रक्रिया का सामना करना पड़ा था. इसका नतीज़ा यह हुआ कि एस्सार स्टील का नियंत्रण रुइया परिवार के हाथ से आर्सेलर मित्तल के पास चला गया. भारत में एस्सार समूह के कई विवाद रहे हैं. एस्सार समूह ने एस्सार स्टील के दिवालिया केस में आरबीआई पर ही मुक़दमा कर दिया था.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क आए ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तय समय से पहले वापस भेजने की बात कही जा रही है.समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को…
 01 October 2026
दुबई से इसराइल जा रहे एक विमान को 'क्रैश होने से बचाने के लिए' इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने फ़्लाईदुूबई के इस विमान के क्रू मेंबर्स और यात्रियों की तारीफ़…
 30 September 2026
आयोवा एक महत्वपूर्ण मिडटर्म चुनावी राज्य है,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के एस्सार समूह के स्वामित्व वाली एक कंपनी आयोवा में 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट…
 30 September 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस (एसआई) करने के एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं.व्हाइट हाउस में टेक दिग्गजों जैसे-…
 24 September 2026
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को जब वॉशिंगटन डीसी पहुंचेंगे, तो यह 11 साल में उनका पहला अमेरिकी राजकीय दौरा होगा.लेकिन अमेरिका से उनका पहला सामना चीन की कई…
 21 September 2026
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के साथ-साथ देश के लाल सागर तट पर स्थित ऊर्जा संयंत्रों को ड्रोन…
 20 September 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट-2026' पर हस्ताक्षर करके इसे कानून बना दिया है। अब अगर भारत रूस से तेल का आयात जारी…
 20 September 2026
रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को लेकर है…
 19 September 2026
इस साल जनवरी महीने में पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थित क्रिप्टोकरेंसी कंपनी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनैंशियल की एक सहयोगी कंपनी के साथ एमओयू पर दस्तख़त किए थे.वर्ल्ड लिबर्टी फाइनैंशियल…
Advt.