डबरा विधानसभा क्षेत्र के मोर्या ने अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
Updated on
18-04-2026 04:52 PM
भोपाल। ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित रामसिंह मोर्या ने भोपाल में अनुसूचित जाति के महान क्रांतिकारी शहीद मनीराम अहिरवार जी के परिवार से सौजन्य मुलाकात कर उन्होंने सन 1942 में देश की आजादी में महात्मा गॉंधी जी से प्रेरित होते हुए चीचली तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश के अहिरवार समाज के शूरवीर मनीराम अहिरवार जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मोर्या जी डबरा क्षेत्र के लोकप्रिय सामाजिक बन्धु है, जिन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खेद प्रकट किया कि आज तक की रहीं सभी दलों की सरकारों के द्वारा महान क्रांतिकारी के सम्मान की घोर उपेक्षा की है। उन्होंने यह भी श्रद्धांजलि देने हुए आगे कहा समाज के अनेकों सामाजिक संगठन और यहां तक की राजनैतिक दल तक समाज में है। लेकिन यह भी अहिरवार समाज के देश की आजादी में योगदान देने वाले महापुरुष के सम्मान में आगे नहीं आना दुर्भाग्य की बात है। अनुसूचित जाति होने के कारण एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की कुर्बानी को गुमनाम के अंधेरे में उन लोगों ने रखा है, जो दलित समाज से भेदभाव करते चले आ रहें है। इन्होंने कहा है कि हमारे महान क्रांतिकारी के सम्मान हेतु सभी सामाजिक बन्धु व सरोकारों को आगे बढ़ कर ठोस कदम उठाना चाहिए, तथा अहिरवार समाज के ऐसे महापुरुष ने जो कि हमें आजादी दिलाने हेतु अपनी जान तक न्यौछावर कर दी है। तथा सम्पूर्ण बिरादरी को गौरवान्वित होने का सदैव पीढ़ी दर पीढ़ी यह एहसास होगा कि हमारे समाज के भी महान क्रांतिकारी वीर सपूतों ने देश को आजाद कराने में योगदान दिया है।
श्रद्धांजलि देने हुए मोर्या जी ने शहीद परिवार से वादा किया है कि हम सभी ग्वालियर चंबल संभाग के सामाजिक बन्धु शहीद परिवार के साथ खड़े है। शूरवीर मनीराम जी की जयंती व पुण्यतिथि पर हम सभी तन मन धन से सहयोग करेंगे। उनके द्वारा किये गये वादे पर शहीद परिवार के सुपौत्र मूलचन्द मेधोनिया ने उनका आभार व्यक्त किया व सभी देश एवं प्रदेश के सामाजिक बन्धुओं का कोटि कोटि आभार जताया जो कि अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार संघर्ष समिति मध्यप्रदेश से जुड़कर और उनकी जन्मस्थली आकर या शहीद परिवार के
परिजनों से सहयोग व मिलने आने वालों का ह्दय से आभार माना है।
Land Compensation: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 अप्रैल को किसानों के हित में अद्भुत-अकल्पनीय और ऐतिहासिक फैसला किया. उन्होंने फैसला किया है कि अब प्रदेश सरकार किसी…
MP Farmers Get 4x Compensation for Land Acquisition, Cabinet Decision: मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए एक क्रमबद्ध योजना तैयार की है. सरकार की…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है. एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी…
भोपाल। विश्व सनातन कल्याण संघ द्वारा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती शिखा जोशी निवासी भोपाल को राष्ट्रीय सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) के पद…
"सर्व के सहयोग से ही संभव है पृथ्वी की सुरक्षा" पवित्र विचार, सुंदर संसार” — पृथ्वी दिवस पर संकल्प और सृजन का संगम"चित्रों में नहीं, जीवन में उतारनी होगी सुंदर पृथ्वी”पृथ्वी…
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी किया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में किसानों के हित में…