Select Date:

एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी-खुशी राय और चांदनी 12वीं में -10वीं की टॉपर प्रतिभा सिंह सोलंकी

Updated on 15-04-2026 12:35 PM
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया गया है। छात्र अपने परिणाम को ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के अलावा नवभारत टाइम्स.कॉम पर भी चेक कर सकते हैं। MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट से अपने 10वीं के नंबर और प्रतिशत चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर के नाम भी जारी किए गए हैं। यहां लिस्ट देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं के लाखों अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा का परीक्षा फल प्रकाशित कर दिया है। विद्यार्थी अब यहां क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते हैं। नतीजों के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स के नामों की भी घोषणा कर दी है। मेरिट सूची में कुल 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, इनमें 235 छात्राएं और 143 छात्रों के नाम शामिल हैं।

वहीं इस बार भी 12वीं बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. जहां 12वीं में इस बार भोपाल की खुशी राय को पहला स्थान मिला है. जबकि चांदनी विश्वकर्मा दूसरे स्थान पर रही हैं. दोनों छात्राओं ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं. मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इस बार टॉप लेवल का रहा है. जिलों में झाबुआ पहले स्थान पर रहा है. जबकि अनूपपुर जिला दूसरे स्थान पर रहा है. 

MP Board 10th Topper List: एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर

रैंक नाम प्राप्तांक जिला

1 प्रतिभा सिंह सोलंकी 499 गुनौर, पन्ना

2 अक्षरा घोडेश्वर 498 छटेरा, बालाघाट

2 अभय गुप्ता 498 सीधी

3 योगेंद्र सिंह परमार 497 ब्यौहारी, शहडोल

3 अनन्या वर्मा 497 सीधी

3 शिवम बोपचे 497 बालाघाट

3 अर्जुन सिंह राजपूत 497 गुनौर, पन्ना

3 अवनीश कुमार नाई 497 सिंगरोली

3 हिमांशी धाकड़ 497 भोपाल

3 निकिता फरकासे 497 छिंडवाड़ा

12वीं टॉपर की लिस्ट 

भोपाल की खुशी राय को 500 में 494 अंक (वाणिज्य समूह)

भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा को 500 में 494 अंक (वाणिज्य समूह)

सीहोर के श्लोक प्रजापति को 500 में से 493 अंक (गणित समूह)

शिवुपरी की तुलसी राजावत 500 में से 493 अंक (कला समूह)

शिवपुरी की चंचल कुशवाह 500 में से 493 अंक (कला समूह)

इंदौर की तन्वी कुमावत को 500 में 492 अंक (जीव विज्ञान समूह)

मुरैना की श्रुति तोमर को 500 में 489 अंक (कला समूह)

जबलपुर की अल्फिया अंजुम को 500 में 480 अंक

12वीं बोर्ड का प्रतिशत 

एमपी बोर्ड रिजल्ट में छात्राएं इस बार 79.41 प्रतिशत रही हैं. जबकि छात्र इस बार 72.39 प्रतिशत रहे हैं. वहीं एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01 रहा है. झाबुआ जिला 12वीं बोर्ड रिजल्ट में पहले स्थान पर रहा है. जबकि अनूपपुर जिला 12वीं बोर्ड रिजल्ट में दूसरे स्थान पर रहा है. इस बार रिजल्ट प्रतिशत पिछली बार की तुलना में अच्छा रहा है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
Land Compensation: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 अप्रैल को किसानों के हित में अद्भुत-अकल्पनीय और ऐतिहासिक फैसला किया. उन्होंने फैसला किया है कि अब प्रदेश सरकार किसी…
 23 April 2026
MP Farmers Get 4x Compensation for Land Acquisition, Cabinet Decision: मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार…
 23 April 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए एक क्रमबद्ध योजना तैयार की है. सरकार की…
 23 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है. एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी…
 22 April 2026
भोपाल। विश्व सनातन कल्याण संघ द्वारा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती शिखा जोशी निवासी भोपाल को राष्ट्रीय सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) के पद…
 22 April 2026
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस अफसर पर टिप्पणी करने के बाद से वह चर्चा में बने…
 22 April 2026
"सर्व के सहयोग से ही संभव है पृथ्वी की सुरक्षा" पवित्र विचार, सुंदर संसार” — पृथ्वी दिवस पर संकल्प और सृजन का संगम"चित्रों में नहीं, जीवन में उतारनी होगी सुंदर पृथ्वी”पृथ्वी…
 22 April 2026
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी किया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
 22 April 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में किसानों के हित में…
Advt.