'बेटा तेरे पैर पड़ती हूं, आजा...', गिड़गिड़ाती रही मां, संभाजीनगर में 3 मौतों से चंद मिनट पहले का Video
Updated on
22-08-2026 07:06 PM
महाराष्ट्र के संभाजीनगर सुसाइड केस में शनिवार को एक नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में बेटे के सुसाइड से पहले मां उसकी जान बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती नजर आ रही. बेबस मां ने अपने बेटे के आगे हाथ जोड़े. उसके पैर तक पकड़ने की बात कही. लेकिन बेटे का दिल नहीं पसीजा. उसने अपनी आंखों के सामने रोते- बिलखते छोड़ दिया और पहाड़ी से नीच कूद गया.
'मैं तेरे पैर पड़ती हूं वापस आ जा'
सामने आए नए वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुणाल नाम का युवक सुसाइड करने के इरादे से एक ऊंची पहाड़ी पर खड़ा है. उसकी मां बदहवास हालत में उसे ऐसा करने से रोक रही है. मां चीख-चीखकर उसे पुकार रही है. मां बार-बार कह रही है कि बेटा मैं तेरे पैर पड़ती हूं, तू वापस आ जा, रुक जा ऐसा मत कर लेकिन बेटे नहीं माना. उसने कूदकर जान दे दी.
बेटे को बचाने की कोशिश में पिता की मौत हो गई. अपनी आंखों के सामने पति-बेटे को गिरते देख मां सदमें में आ गई. उसने भी पहाड़ी से नीचे छलांग लगा दी
दरअसल, छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके में शुक्रवार को यहदर्दनाक घटना सामने हुई. कुछ ही घंटों में एक पूरा परिवार खत्म हो गया. पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे का अपने माता-पिता से iPhone दिलाने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद कुणाल परेशान होकर पहाड़ी पर चला गया. इसकी जानकारी मिलने पर पिता मुरलीधर चांदगुडे और मां संगीता उसे समझाने के लिए वहां पहुंचे
वालुज पुलिस के इंस्पेक्टर रामेश्वर गाड़े ने बताया कि घटना की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे हुई. कुणाल iPhone की मांग कर रहा था. माता-पिता से इसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई, जिसके बाद वह खवड्या पहाड़ की तरफ चला गया. पहाड़ी काफी ऊंची और खड़ी चट्टानों वाली है, जिसके नीचे गहरी खाई है.
कुणाल के पहाड़ी पर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद माता-पिता भी वहां पहुंच गए. मां संगीता लगातार बेटे को समझाती रहीं और उससे वापस घर चलने के लिए कहती रहीं. आसपास के गांव के लोग और सरपंच भी मौके पर पहुंच गए. सभी ने कुणाल को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह पहाड़ी से नीचे आने को तैयार नहीं था
छत्रपति संभाजीनगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली…
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर ज़िले के तीसगांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.बीबीसी मराठी के मुताबिक 21 अगस्त को हुई इस घटना में मुरलीधर दामोदर…
महाराष्ट्र के संभाजीनगर सुसाइड केस में शनिवार को एक नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में बेटे के सुसाइड से पहले मां उसकी जान बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती…
यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में त्योहारों के मद्देनजर एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ छापेमारी की. जांच के दौरान मां वैष्णो जय…
कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) ने फ़ैसला किया है कि पार्टी के कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' के केवल पहले दो पद ही गाए जाएंगे.यह फ़ैसला स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम और बाद…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर वह…
जयपुर के गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की टीम पर हुए हमले पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने पत्रकारों से बात करते…