Select Date:

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित, फोन पर की बात; बताया दुनिया का हीरो

Updated on 04-10-2026 02:13 PM
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की। कैप्टन मच्छार ने 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में ओमान के को-पायलट के हमले के बावजूद असाधारण साहस दिखाते हुए सभी यात्रियों की जान बचाई थी। नेतन्याहू ने कॉकपिट के अंदर हुई इस घटना के दौरान उनके साहस और संयम की तारीफ़ की। बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के अगले स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया। 

स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने के लिए किया आमंत्रित

उन्होंने भारतीय पायलट को भारत, इज़रायल और पूरी दुनिया का हीरो बताया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा, "मैं आपको और मेरे प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे अगले स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं। मैं आपके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूँ।"

कैप्टन ने बताया फ्लाइट के अंदर क्या हुआ था

कॉकपिट के अंदर क्या हुआ, इस बारे में बताते हुए कैप्टन मच्छार ने कहा कि उड़ान सामान्य रूप से चल रही थी, तभी को-पायलट ने अचानक उन पर हमला कर दिया। कैप्टन मच्छार ने कहा, "यह एक सामान्य उड़ान थी और वह नमाज पढ़ना चाहता था जो कोई असामान्य बात नहीं है। जब वह नमाज पढ़ रहा था, तो सम्मान के नाते मैं सामने देख रहा था, पीछे नहीं और तभी अचानक मेरे सिर के पिछले हिस्से पर ज़ोरदार प्रहार हुआ। मेरा पहला ख्याल यह आया कि विमान को कोई गंभीर नुकसान हुआ है और कुछ गड़बड़ है। लेकिन फिर, उसके बाद एक के बाद एक प्रहार होते रहे। तभी मुझे एहसास हुआ कि यह विमान की वजह से नहीं हो रहा है। यह वह दूसरा व्यक्ति कर रहा है जो मेरे साथ कॉकपिट में था। इस घटना के कारण विमान तेज़ी से नीचे की ओर जाने लगा।

हाईजैकिंग का डिस्ट्रेस सिग्नल भेजे जाने से पहले विमान दो मिनट के भीतर लगभग 16,000 फीट नीचे आ गया था। शुरुआती हमलों के बाद अपनी हालत के बारे में बताते हुए कैप्टन मच्छर ने कहा कि उन्होंने हमलावर को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी नज़र बहुत धुंधली हो गई थी। कैप्टन मच्छर ने कहा, "मैंने उसे रोकने की कोशिश तो की, लेकिन उसके शुरुआती हमलों की वजह से मुझे कुछ भी साफ़ नहीं दिख रहा था। सब कुछ धुंधला हो गया था। उस समय मुझे बस यह महसूस हुआ कि विमान तेज़ी से नीचे जा रहा है। बता दें कि दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट की कॉकपिट में को पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर घायल कर दिया था। घायल होने के बावजूद उन्होंने इमरजेंसी लैंडिंग कराकर विमान में सवार सभी 180 लोगों की जान बचाई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 October 2026
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की। कैप्टन मच्छार ने 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…
 03 October 2026
यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के मुताबिक़, संयुक्त अरब अमीरात के प्रॉसिक्युटर जनरल ने शनिवार को कहा कि फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के को-पायलट ने उड़ान के दौरान "आतंकवादी"…
 02 October 2026
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि जांच से संकेत मिलता है कि दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में अपने साथी पायलट पर चाकू से हमला करने…
 01 October 2026
संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क आए ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तय समय से पहले वापस भेजने की बात कही जा रही है.समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को…
 01 October 2026
दुबई से इसराइल जा रहे एक विमान को 'क्रैश होने से बचाने के लिए' इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने फ़्लाईदुूबई के इस विमान के क्रू मेंबर्स और यात्रियों की तारीफ़…
 30 September 2026
आयोवा एक महत्वपूर्ण मिडटर्म चुनावी राज्य है,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के एस्सार समूह के स्वामित्व वाली एक कंपनी आयोवा में 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट…
 30 September 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस (एसआई) करने के एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं.व्हाइट हाउस में टेक दिग्गजों जैसे-…
 24 September 2026
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को जब वॉशिंगटन डीसी पहुंचेंगे, तो यह 11 साल में उनका पहला अमेरिकी राजकीय दौरा होगा.लेकिन अमेरिका से उनका पहला सामना चीन की कई…
 21 September 2026
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के साथ-साथ देश के लाल सागर तट पर स्थित ऊर्जा संयंत्रों को ड्रोन…
Advt.