Select Date:

इसराइल की फ़्लाइट में ओमानी पायलट को इजाज़त कैसे मिली? नेतन्याहू ने दिया ये जवाब

Updated on 02-10-2026 01:26 PM
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि जांच से संकेत मिलता है कि दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में अपने साथी पायलट पर चाकू से हमला करने और विमान पर क़ब्ज़ा करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा की शिक्षा दी गई थी.

बुधवार को सफ़र शुरू होने के क़रीब दो घंटे बाद फ्लाईदुबई का विमान 5,200 मीटर से ज़्यादा नीचे आ गया. इसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर पर काबू पा लिया और विमान का नियंत्रण वापस ले लिया. विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की.

इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि वहाँ जांच शुरू कर दी गई है. इसका मक़सद यह पता लगाना है कि "क्या यह घटना किसी आतंकवादी गतिविधि या मक़सद से जुड़ी थी".

सऊदी अरब ने कहा है कि उसने पायलट और को-पायलट को मेडिकल टीमों से मंज़ूरी मिलने के बाद गुरुवार सुबह यूएई वापस भेज दिया है.

यूएई के अधिकारियों ने पहले कहा था कि इस घटना की जांच का अधिकार उसके पास है, क्योंकि जिस विमान में हमला हुआ, वह यूएई में रजिस्टर्ड है और उसी के झंडे के तहत उड़ता है.

नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज़ से कहा, ''यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू कर बांध दिया. इसके बाद वह चालक दल से कहा रहा था- मुझे मारो, मुझे मारो. इससे साफ़ है कि वह आत्महत्या करना चाहता था और इसमें कोई सवाल नहीं है.''

नेतन्याहू ने कहा, "अगर इसे इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा और उसके अतीत में मिले कट्टरपंथी विचारों से जोड़कर देखें, जिनके बारे में मैंने अभी आपको बताया, तो मुझे लगता है कि इससे हमें घटना के मक़सद के बारे में काफ़ी हद तक सुराग मिल सकता है."

सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ऐसा दोबारा न हो."

ओमान ने यूएई के विपरीत इसराइल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित नहीं किए हैं.

इसी चैनल पर इससे पहले प्रधानमंत्री नेतन्याहू से पूछा गया था कि क्या इस घटना में ईरान के शामिल होने के कोई संकेत मिले हैं.

गिराने की कोशिश करना चाहता था. एक इसराइली सुरक्षा सूत्र ने बीबीसी अरबी को यह जानकारी दी.

सूत्र ने बताया कि इसराइल की खुफ़िया एजेंसी मोसाद के नेतृत्व में हुई जांच के तहत यात्रियों से तेल अवीव पहुंचने के बाद पूछताछ की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विमान में क्या हुआ था.

फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में 170 से ज्यादा लोग सवार थे. विमान ने यूएई के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 08.35 पर उड़ान भरी थी. इसे बेन गुरियन एयरपोर्ट जाना था.

उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद विमान की ऊंचाई 17,000 फ़ुट तक गिरने की जानकारी विमान की निगरानी करने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 पर सामने आई.

इसके कुछ मिनट बाद विमान ने आपातकालीन कोड सिग्नल किया.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि जांच से संकेत मिलता है कि दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में अपने साथी पायलट पर चाकू से हमला करने…
 01 October 2026
संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क आए ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तय समय से पहले वापस भेजने की बात कही जा रही है.समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को…
 01 October 2026
दुबई से इसराइल जा रहे एक विमान को 'क्रैश होने से बचाने के लिए' इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने फ़्लाईदुूबई के इस विमान के क्रू मेंबर्स और यात्रियों की तारीफ़…
 30 September 2026
आयोवा एक महत्वपूर्ण मिडटर्म चुनावी राज्य है,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के एस्सार समूह के स्वामित्व वाली एक कंपनी आयोवा में 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट…
 30 September 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस (एसआई) करने के एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं.व्हाइट हाउस में टेक दिग्गजों जैसे-…
 24 September 2026
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को जब वॉशिंगटन डीसी पहुंचेंगे, तो यह 11 साल में उनका पहला अमेरिकी राजकीय दौरा होगा.लेकिन अमेरिका से उनका पहला सामना चीन की कई…
 21 September 2026
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के साथ-साथ देश के लाल सागर तट पर स्थित ऊर्जा संयंत्रों को ड्रोन…
 20 September 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट-2026' पर हस्ताक्षर करके इसे कानून बना दिया है। अब अगर भारत रूस से तेल का आयात जारी…
 20 September 2026
रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को लेकर है…
Advt.