Select Date:

राजस्थान: तानों से स्टारडम तक, कौन हैं चूरू के 12 साल के 'एलियन स्टार'

Updated on 17-09-2026 07:16 PM
चूरू ज़िले के सुजानगढ़ से आगे बढ़ते हुए जब आप चारिया गांव की तरफ़ जाते हैं तो सड़क धीरे-धीरे छोटी होती जाती है.

सामने रेतीली पगडंडी और उसके आसपास राजस्थान के गांवों का वही जाना-पहचाना सन्नाटा. लेकिन इसी सन्नाटे के बीच तीन कमरों वाला एक घर ऐसा है, जहां इन दिनों दूर-दराज़ से लोग आ रहे हैं.

जब हम वहां पहुंचे तो घर के बाहर काफ़ी लोग मौजूद थे. कोई सेल्फ़ी लेने के लिए इंतज़ार कर रहा है और कोई दूर से सिर्फ़ इसलिए पहुंचा है ताकि वह उस बच्चे को सामने से देख सके जिनका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा है.

दरअसल ये सारी भीड़ मोती मेघवाल के लिए है, जिन्हें सोशल मीडिया की दुनिया 'एलियन स्टार' के नाम से जानती है.

मोती के बारे में सुनकर शायद सबसे पहले आपके मन में यह सवाल आए कि आख़िर इस बच्चे में ऐसा क्या है कि लोग उससे मिलने पहुंच रहे हैं.

जवाब उनके चेहरे से शुरू होता है और उनकी कहानी पर जाकर ख़त्म होता है. मोती को गांव के लोग और स्कूल के बच्चे उनकी भौंहे (आइब्रो) की वजह से 'एलियन' कहकर चिढ़ाते थे.

मोती मेघवाल बीबीसी से बातचीत में कहते हैं कि, पहले उन्हें इसका बुरा तो लगता था, लेकिन आज कहानी बदल चुकी है. अब लोग उसी 'एलियन स्टार' के साथ तस्वीर लेने के लिए इंतज़ार करते हैं.

मोती कहते हैं, "पहले जब एलियन कहते थे तो बुरा लगता था, अब प्यार से एलियन स्टार कहते हैं तो बहुत अच्छा लगता है."

सोशल मीडिया पर उनके एक वीडियो को क़रीब 18.6 करोड़ बार देखा गया है. उनके एक अन्य वीडियो को क़रीब 10 करोड़ व्यूज़ मिले हैं, जबकि उनके लगभग हर वीडियो पर कई मिलियन व्यूज़ हैं.

इंस्टाग्राम पर उनके क़रीब 19 लाख और फेसबुक पर क़रीब 11 लाख फॉलोअर्स हैं.

पहले क्लास में दोस्त नहीं थे, अब सब सेल्फी लेते हैं

बारह साल के मोती मेघवाल सातवीं कक्षा में पढ़ते हैं. उनके माता-पिता खेती करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद सामान्य है.

मोती क़रीब एक साल से वीडियो बना रहे हैं.

शुरुआत में उनके वीडियो पर लोगों का ज़्यादा ध्यान नहीं गया. फिर एक वीडियो में बोले गए एक डायलॉग ने लोगों का ध्यान खींचना शुरू किया.

मोती अपना पहला चर्चित डायलॉग बोलते हैं, "लोग बोलते थे तू कुछ नहीं कर पाएगा, अब वही लोग कहते हैं तू बहुत आगे जाएगा."

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नवोदय विद्यालय को लेकर तमिलनाडु सरकार के अड़ियल रुख पर सुप्रीम कोर्ट का पारा चढ़ गया है. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने राज्य सरकार…
 18 September 2026
FASTag इस्तेमाल करने वाले करोड़ों वाहन मालिकों के लिए काम की खबर है. अब अगर आप अपने FASTag का बैंक बदलना चाहते हैं तो गाड़ी की विंडस्क्रीन पर नया FASTag…
 18 September 2026
चुनाव आयोग ने गुरुवार को जारी एक अंतरिम आदेश में पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को पार्टी…
 17 September 2026
चूरू ज़िले के सुजानगढ़ से आगे बढ़ते हुए जब आप चारिया गांव की तरफ़ जाते हैं तो सड़क धीरे-धीरे छोटी होती जाती है.सामने रेतीली पगडंडी और उसके आसपास राजस्थान के…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं और सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. खास बात यह है कि इस बार…
 17 September 2026
लोकसभा ने पिछले महीने उस बिल को मंज़ूरी दी थी, जो बैंकों और अन्य पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को देश के इंस्टैंट पेमेंट नेटवर्क के ज़रिए होने वाले लेनदेन पर शुल्क…
 17 September 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की…
 17 September 2026
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 सितंबर को लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने आगर मालवा जिले से 1.25 करोड़ से ज्यादा बहनों के खातों में 1835…
 16 September 2026
भविष्य निधि (ईपीएफ़), कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) और कर्मचारी मुफ़्त जीवन बीमा (ईडीएलआई) का लाभ मिलता है.अब तक ये तीनों लाभ केवल 15 हज़ार रुपये तक की सैलरी वालों को…
Advt.