टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करते हुए हमलावरों का सामने आया VIDEO, ड्राइवर घायल, एक्टर ने खुद दौड़ाई कार
Updated on
19-10-2026 09:29 AM
मुंबई में प्रसिद्ध एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है। इस घटना में टाइगर तो बाल-बाल बच गए लेकिन उनके ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए। ड्राइवर के घायल होने पर टाइगर श्रॉफ ने खुद ड्राइविंग सीट संभाली और कार दौड़ा दी। ये हमला जुहू के पुष्पा पार्क के पास हुआ है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग चिल्लाने लगे कि टाइगर पर हमला हुआ है।
टाइगर पर हमला करते हुए हमलावरों का सामने आया वीडियो
टाइगर के ऊपर हमले करते हुए हमलावरों का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर की कार धीरे-धीरे चल रही होती है और आसपास टाइगर के फैंस मौजूद हैं। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचते हैं, जिसमें से एक बाइक पर बैठे रहता है, वहीं 2 बदमाश टाइगर की कार पर बिल्कुल नजदीक से फायरिंग करते हैं। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच जाता है
दूसरे वीडियो में टाइगर ड्राइविंग सीट संभालते दिखे
टाइगर पर हमले के फौरन बाद का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फैंस चिल्ला रहे हैं कि "गोली लग गई"। वीडियो में टाइगर श्रॉफ ड्राइविंग सीट भी संभालते हुए दिख रहे हैं और उनकी कार के पास खून भी दिख रहा है जो घायल होने वाले लोगों का हो सकता है।
बाइक सवार तीन हमलावरों ने की गोलीबारी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन हमलावर मौके पर पहुंचे थे। इनमें से दो हमलावरों ने फायरिंग की। एक ने तीन राउंड और दूसरे ने एक राउंड गोली चलाई। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि जिस तरफ टाइगर श्रॉफ बैठे हुए थे, उसी दिशा में फायरिंग की गई। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों के निशाने पर टाइगर श्रॉफ थे। हालांकि, हमले के मकसद और टाइगर श्रॉफ को ही निशाना बनाए जाने की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी
मुंबई पुुलिस ने क्या कहा?
मुंबई पुलिस का कहना है कि इस हमले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। फायरिंग की घटना की जांच के लिए पुलिस की 15 टीमें गठित की गई हैं। इस हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना में टाइगर के ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हुए हैं। इस मामले में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई स्थित निवास शिवतीर्थ में मुलाकात की है. यह मुलाकात उनके भांजे इमरान खान से जुड़े विवाद के…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक शोक जता चुके हैं.…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को रिहा कर दिया गया. इसकी जानकारी सीजेपी की लीगल सेल की हेड रत्ना सिंह ने बताया.बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित…
कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है.पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया, "पहले…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर पर…
सीजेआई और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) के चांसलर, जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि कुछ बाहरी ताकतों की वजह से अनजाने और दुर्भाग्यपूर्ण हालात ने 34वें…
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम बच्ची की हत्या से हड़कंप. खंडहर में मिला शव. संदिग्ध मोइन खान हिरासत में. परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप भोपाल। राजधानी भोपाल के…
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हाल के हफ्तों में अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया है. उन्होंने सऊदी अरब के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों किलोमीटर दूर…