Select Date:

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन को राजस्थान में डॉ. आंबेडकर कीर्ति सम्मान

Updated on 21-04-2026 09:41 PM
ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय कबीर मठ, बड़ी खाटू, नागौर राजस्थान ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन को भारत रत्न ‘डॉ. आंबेडकर कीर्ति सम्मान’ से नवाजा है। यह अवार्ड उन्हें विकसित भारत एवं सामाजिक चेतना के लिए साहित्य एवं पत्रकारिता के माध्यम से विशिष्ट योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है। डॉ. बच्चन के अलावा इस अवसर पर देश की 100 और प्रतिभाओं को शिक्षा, समाजसेवा, साहित्य, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए ‘डॉ. आंबेडकर कीर्ति अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है।
नागौर स्थित रोहिणी में अखिल भारतीय कबीर मठ द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक हरेन्द्र मिर्धा और विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री डॉ. मंजू मेघवाल रहे। जबकि पद्मश्री हिम्मताराम भांभू, सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान के प्रमुख अध्यक्ष महंत (डॉ.) नानक दास महाराज, डॉ. परीन सोमानी, हनुमान राम बांगड़ा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। सर्वप्रथम डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी की ओर से डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया। उसके बाद संस्थान की तरफ से सभी 101 प्रतिभाओं को डॉ. आंबेडकर कीर्ति सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न, संविधान की प्रति एवं शॉल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन करीब 38 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए उन्हें ‘भारत गौरव’ अवार्ड प्राप्त है। समाचार पत्र-पत्रिकाओं में उनकी बाल साहित्य एवं हिंदी साहित्य से जुड़ी कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। पिछले आठ साल से वे समाजसेवा भी कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण, लेखन, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए देश की कई सामाजिक संस्थाएं एवं प्रतिष्ठित संस्थान जितेन्द्र बच्चन को इससे पहले भी कई अवार्ड प्रदान कर चुके हैं। उन्होंने सभी के प्रति आभार प्रकट किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
Land Compensation: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 अप्रैल को किसानों के हित में अद्भुत-अकल्पनीय और ऐतिहासिक फैसला किया. उन्होंने फैसला किया है कि अब प्रदेश सरकार किसी…
 23 April 2026
MP Farmers Get 4x Compensation for Land Acquisition, Cabinet Decision: मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार…
 23 April 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए एक क्रमबद्ध योजना तैयार की है. सरकार की…
 23 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है. एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी…
 22 April 2026
भोपाल। विश्व सनातन कल्याण संघ द्वारा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती शिखा जोशी निवासी भोपाल को राष्ट्रीय सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) के पद…
 22 April 2026
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस अफसर पर टिप्पणी करने के बाद से वह चर्चा में बने…
 22 April 2026
"सर्व के सहयोग से ही संभव है पृथ्वी की सुरक्षा" पवित्र विचार, सुंदर संसार” — पृथ्वी दिवस पर संकल्प और सृजन का संगम"चित्रों में नहीं, जीवन में उतारनी होगी सुंदर पृथ्वी”पृथ्वी…
 22 April 2026
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी किया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
 22 April 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में किसानों के हित में…
Advt.