कृष्ण जन्मोत्सव में बिखरी भक्ति की छटा, विशेष बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन
Updated on
05-09-2026 09:30 PM
विशेष बच्चों को अवसर और सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी : पुष्पलता त्रिपाठी
मूक-बधिर बच्चों की नृत्य प्रस्तुति एवं रैंप वॉक रहा आकर्षण का केंद्र
रायपुर। कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में हरसंभव फाउंडेशन की पुष्पलता त्रिपाठी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्हें कोपलवाणी स्पेशल चाइल्ड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एवं संतोष अग्रवाल अविनाश फाउंडेशन द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांता सिंघानिया, ट्रस्टी अविनाश फाउंडेशन तथा विशेष अतिथि अनु चक्रवर्ती, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष, महासमुंद सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान हरित पौधे भेंट कर किया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया गया।
समारोह में मूक-बधिर बच्चों द्वारा विशेष नृत्य प्रस्तुति एवं रैंप वॉक प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने जमकर सराहना की। बच्चों की प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के स्नान, ध्यान, पूजा-अर्चना एवं आरती में अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। पूरा आयोजन भक्ति, उल्लास और सामाजिक संवेदना से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर हरसंभव फाउंडेशन की पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि विशेष बच्चे प्रतिभा के मामले में किसी से कम नहीं हैं। उन्हें केवल उचित अवसर, प्रोत्साहन और सहयोग की आवश्यकता है। मूक-बधिर बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं रैंप वॉक ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हमें प्रेम, करुणा, सेवा और मानवता का संदेश देता है। ऐसे अवसरों पर विशेष बच्चों को साथ लेकर उन्हें सम्मान और मंच प्रदान करना इस पर्व की सार्थकता को और बढ़ाता है।
पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को विशेष बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कोपलवाणी स्पेशल चाइल्ड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एवं संतोष अग्रवाल अविनाश फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में समानता, समावेशिता और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर बच्चे में एक विशेष प्रतिभा होती है, जरूरत है तो बस उसे पहचानने और निखारने की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। कृष्ण जन्मोत्सव का यह समारोह भक्ति, सेवा, सम्मान और विशेष बच्चों की प्रतिभा के सुंदर संगम के रूप में यादगार रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए. इस मौके पर पीएम मोदी ने कॉलेज की 100 साल की…
विशेष बच्चों को अवसर और सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी : पुष्पलता त्रिपाठीमूक-बधिर बच्चों की नृत्य प्रस्तुति एवं रैंप वॉक रहा आकर्षण का केंद्ररायपुर। कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
रायसेन में शिक्षक दिवस पर TET के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शनरायसेन में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन किया। शिक्षक संयुक्त…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया…
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्यमंत्री शरदवत मुखर्जी ने राज्य की स्कूली लड़कियों को अजीबोगरीब सलाह दी है. उन्होंने अपील की है कि लड़कियां अगले तीन महीने तक स्कर्ट न पहने. वे…
एम.पी. /यू.पी., सितंबर 2026: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव होने के साथ-साथ बचपन की खूबसूरत यादों और परिवार की प्यारी परंपराओं से भी जुड़ा होता है।…
कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने हाल ही में आई नेपाल आपदा पर एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने हिमालयी एशिया की नाज़ुक और आपस में जुड़ी हुई पारिस्थितिक…