Select Date:

सिर्फ 8 मिनट में इस तरह खुद भरें जनगणना का फॉर्म, मोहन यादव ने की स्व गणना की शुरूआत

Updated on 16-04-2026 06:21 PM
मध्य प्रदेश में जनगणना 2026 का पहला चरण शुरू हो गया है. प्रदेश में इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा स्व गणना पोर्टल पर प्रारंभिक पंजीकरण से की गई. 30 अप्रैल तक आम लोग जनगणना विभाग की वेबसाइट पर जाकर खुद ही अपना फार्म भर सकेंगे. यह प्रक्रिया बेहद सरल है और इसमें लोगों को 33 सवालों के जवाब देने होंगे. मध्य प्रदेश जनगणना कार्य निदेशालय के उप महारजिस्ट्रार डॉ. विजय कुमार ने ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया बताई. सिर्फ 7 मिनट के अंदर यह प्रक्रिया पूरी हो सकती है.

स्वगणना की यह है पूरी प्रक्रिया

स्व-गणना के लिए सबसे पहले आपको (se.census.gov.in) (https://censusindia.gov.in) पोर्टल को ओपन करना होगा. इसके बाद अपनी लैंग्वेज, राज्य और उसके नीचे दिया गए कैपचा भरना होगा. इसके बाद आपका मोबाइल नंबर पूछा जाएगा. नंबर डालते ही नंबर पर ओटीपी आएगा. इसके बाद पिनकोड और घर की लोकेशन सिलेक्ट होगी. यह दर्ज करने के बाद जनगणना का फॉर्म खुल जाएगा. मोबाइल नंबर के साथ ई-मेल आईडी का भी ऑपशन होगा, हालांकि यह ऑपशनल होगा.
इसके बाद एक-एक करके 33 सवाल आपसे पूछे जाएंगे. इसमें सबसे पहले आपके मकान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इसमें घर कैसा है, उसकी दीवारें, छत कि तरह की है. घर में पीने के पानी, बिजली के बारे में सवाल होंगे. इसके बाद टीवी, मोबाइल, वाहन और अनाज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. सभी सवाल के साथ अलग-अलग ऑपशन दिए जाएंगे. जिसमें से एक पर क्लिक करना होगा.

सभी 33 सवालों के जवाब देने के बाद प्रिव्यू का ऑपशन आएगा. इसमें आपके द्वारा दिए गए सवालों के जवाब को आप देख सकते हैं और जरूरी होने पर इसमें सुधार भी कर सकते हैं. इसके बाद सबमिट का बटन दबाते ही पूरी जानकारी सेव हो जाएगी और जनगणना विभाग तक पहुंच जाएगी.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
Land Compensation: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 अप्रैल को किसानों के हित में अद्भुत-अकल्पनीय और ऐतिहासिक फैसला किया. उन्होंने फैसला किया है कि अब प्रदेश सरकार किसी…
 23 April 2026
MP Farmers Get 4x Compensation for Land Acquisition, Cabinet Decision: मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार…
 23 April 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए एक क्रमबद्ध योजना तैयार की है. सरकार की…
 23 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है. एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी…
 22 April 2026
भोपाल। विश्व सनातन कल्याण संघ द्वारा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती शिखा जोशी निवासी भोपाल को राष्ट्रीय सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) के पद…
 22 April 2026
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस अफसर पर टिप्पणी करने के बाद से वह चर्चा में बने…
 22 April 2026
"सर्व के सहयोग से ही संभव है पृथ्वी की सुरक्षा" पवित्र विचार, सुंदर संसार” — पृथ्वी दिवस पर संकल्प और सृजन का संगम"चित्रों में नहीं, जीवन में उतारनी होगी सुंदर पृथ्वी”पृथ्वी…
 22 April 2026
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी किया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
 22 April 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में किसानों के हित में…
Advt.