उज्जैन को मिली सबसे सुंदर रोड! CM मोहन ने किया 18 करोड़ की सड़क परियोजना का लोकार्पण, कनेक्टिविटी होगी बेहतर
Updated on
20-04-2026 11:59 AM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने शहर उज्जैन को विकास का एक नया तोहफा दिया है. आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों को तेज करते हुए, मुख्यमंत्री ने 18 करोड़ रुपये की लागत से बनी एक नई सड़क परियोजना का उद्घाटन किया. यह सड़क कोठी रोड पर स्थित प्रशासनिक परिसर से शुरू होकर देवास रोड और विक्रम नगर तक जाती है. 2,100 मीटर लंबी इस सड़क को अब तक बनी सबसे सुंदर और आधुनिक सड़कों में से एक माना जा रहा है. लगभग ₹18 करोड़ की लागत से निर्मित, इस सड़क को सिंहस्थ पर्व की पहली और अब तक की सबसे सुंदर सड़क के रूप में बताया जा रहा है.
18 करोड़ की सड़क परियोजना का लोकार्पण
दरअसल, 2028 के सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के तहत उज्जैन में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कोठी रोड स्थित प्रशासनिक परिसर से लेकर देवास रोड और विक्रम नगर तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण परियोजना का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने डमरू भी बजाया. लगभग 2,100 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण ₹18 करोड़ की लागत से किया गया है.
पेड़ों को बचाते हुए बनाई गई आधुनिक सड़क
जहां संकुल से देवास रोड तक के हिस्से को 18 मीटर की चौड़ाई दी गई है, वहीं विक्रम नगर तक इसे 24 मीटर की चौड़ाई में बनाया गया है. इस प्रोजेक्ट के तहत सड़क को न केवल चौड़ा किया गया है, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, बेहतर जल निकासी व्यवस्था, सुव्यवस्थित फुटपाथ और हरित विकास पर भी विशेष जोर दिया गया है. इसके अलावा डिवाइडर के निर्माण के दौरान मौजूदा पेड़ों और हरियाली को सुरक्षित रखने का भी पूरा ध्यान रखा गया. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने सड़क पर पैदल चलकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया और आम जनता से भी बातचीत की.
Land Compensation: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 अप्रैल को किसानों के हित में अद्भुत-अकल्पनीय और ऐतिहासिक फैसला किया. उन्होंने फैसला किया है कि अब प्रदेश सरकार किसी…
MP Farmers Get 4x Compensation for Land Acquisition, Cabinet Decision: मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए एक क्रमबद्ध योजना तैयार की है. सरकार की…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है. एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी…
भोपाल। विश्व सनातन कल्याण संघ द्वारा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती शिखा जोशी निवासी भोपाल को राष्ट्रीय सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) के पद…
"सर्व के सहयोग से ही संभव है पृथ्वी की सुरक्षा" पवित्र विचार, सुंदर संसार” — पृथ्वी दिवस पर संकल्प और सृजन का संगम"चित्रों में नहीं, जीवन में उतारनी होगी सुंदर पृथ्वी”पृथ्वी…
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी किया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में किसानों के हित में…