आगर नदी के तेज बहाव में फंसा 25 सवारियों से भरा वाहन, ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर सबको निकाला सुरक्षित
Updated on
03-07-2026 06:32 PM
विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आगर नदी उफान पर है। इसी बीच, ढोलढोली रपटे को पार करने की कोशिश में 25 यात्रियों से भरा एसएमएल वाहन तेज बहाव में फंस गया। पानी के दबाव से वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे एक पहिया रपटे से नीचे उतर गया और दूसरा ऊपर अटक गया।
वाहन के तिरछे होते ही उसमें सवार महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपनी जान जोखिम में डालकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना शाम करीब पांच बजे की है। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के बावजूद चालक ने रपटा पार करने का जोखिम उठाया। जैसे ही वाहन बीच धारा में पहुंचा, पानी के तेज बहाव ने उसे अनियंत्रित कर दिया। खतरा बढ़ता देख कुछ यात्री खिड़कियों और दरवाजों के सहारे बाहर निकले, जबकि अधिकांश लोग अंदर ही फंसे रहे। ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर सबसे पहले सहमे हुए बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित निकाला, इसके बाद बुजुर्गों और अन्य यात्रियों को किनारे तक पहुंचाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ढोलढोली रपटा कई सीमावर्ती गांवों को जोड़ता है। शादियों के सीजन में यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बिठाई जा रही हैं। प्रशासनिक निगरानी के अभाव में चालक अक्सर उफनते रपटों पर वाहन दौड़ा देते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
इस हादसे के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने ऊंचे और स्थायी पुल के निर्माण की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल द्वारा आगामी सात जुलाई को एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी जय प्रकाश कौशिक ने बताया…
स्कूल शिक्षा विभाग ने सेवाकाल के दौरान बिना विभागीय अनुमति शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने ऐसे शिक्षकों की टेट योग्यता…
विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आगर नदी उफान पर है। इसी बीच, ढोलढोली रपटे को…
जिले में गुरुवार को बिजली से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के नागाटोला माठपुर की है, जहां बिजली…
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के अधीन विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में पदस्थ सहायक…
एक साल में बदली 600 ग्रामीण बच्चों की सेहत, अदाणी विद्या मंदिर का पोषण मॉडल बना मिसाल12 महीने चले विशेष ‘स्वास्थ्य एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट’ के सकारात्मक नतीजे, प्रार्थना सभा में…
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रस्तावित पांच नए मेडिकल कालेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मान्यता दिलाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा…
गांवों में सामान्य रूप से सब्जी में खाए जाने वाले जिमीकंद को स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ऐसा बाजार दिया कि अब उसकी धमक बड़ी-बड़ी पार्टियों तक है। वर्ष 2014…