कवर्धा में बिजली बनी काल: पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण
Updated on
03-07-2026 06:30 PM
जिले में गुरुवार को बिजली से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के नागाटोला माठपुर की है, जहां बिजली पोल के अर्थिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आने से आठ वर्षीय श्रवण बैगा की जान चली गई। दूसरी घटना सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरनपुर कला में हुई, जहां खेत की मेड़ पर लगाए गए विद्युत झटका तार की चपेट में आने से एक किसान गोकरण पटेल (55) और उनके पुत्र परमेश पटेल (22) की मौत हो गई। इन घटनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुरक्षा, विभागीय रखरखाव और खेतों में अवैध विद्युत फेंसिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कुकदूर थाना क्षेत्र के नागाटोला माठपुर में श्रवण बैगा अपने घर के पास खेल रहा था। अचानक वह बिजली पोल के अर्थिंग तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट का तेज झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, क्योंकि उनका कहना है कि विभाग द्वारा लाइनों का नियमित निरीक्षण नहीं किया जाता। कुकदूर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है और करंट आने के तकनीकी कारणों की जांच कर रही है।
दूसरी घटना बीरनपुर कला में हुई, जहां गोकरण पटेल और उनके बेटे परमेश खेत में बुआई कर रहे थे। खेत के चारों ओर सुरक्षा के लिए विद्युत झटका तार लगाया गया था। बारिश के कारण खेत में पानी भरा हुआ था। काम के दौरान परमेश इस तार की चपेट में आ गए। बेटे को बचाने के लिए दौड़े गोकरण भी करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब सामने आया जब गोकरण की पत्नी भोजन लेकर खेत पहुंची।
स्थानीय स्तर पर इस लापरवाही को लेकर गहरा असंतोष है, क्योंकि लोहारा विकासखंड में करंट से मौत की यह एक वर्ष के भीतर दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले भी ऐसी ही एक घटना में दो लोगों की जान गई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली लाइनों का नियमित मेंटेनेंस किया जाए और अवैध विद्युत तारों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल द्वारा आगामी सात जुलाई को एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी जय प्रकाश कौशिक ने बताया…
स्कूल शिक्षा विभाग ने सेवाकाल के दौरान बिना विभागीय अनुमति शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने ऐसे शिक्षकों की टेट योग्यता…
विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आगर नदी उफान पर है। इसी बीच, ढोलढोली रपटे को…
जिले में गुरुवार को बिजली से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के नागाटोला माठपुर की है, जहां बिजली…
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के अधीन विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में पदस्थ सहायक…
एक साल में बदली 600 ग्रामीण बच्चों की सेहत, अदाणी विद्या मंदिर का पोषण मॉडल बना मिसाल12 महीने चले विशेष ‘स्वास्थ्य एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट’ के सकारात्मक नतीजे, प्रार्थना सभा में…
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रस्तावित पांच नए मेडिकल कालेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मान्यता दिलाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा…
गांवों में सामान्य रूप से सब्जी में खाए जाने वाले जिमीकंद को स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ऐसा बाजार दिया कि अब उसकी धमक बड़ी-बड़ी पार्टियों तक है। वर्ष 2014…