Select Date:

छत्तीसगढ़ के सीएम, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के जिलों में मेडिकल कालेजों को मान्यता मिलने के आसार

Updated on 29-06-2026 02:08 PM
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रस्तावित पांच नए मेडिकल कालेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मान्यता दिलाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा और कुनकुरी (जशपुर) में प्रस्तावित मेडिकल कालेजों का निरीक्षण एनएमसी की टीम कर चुकी है। स्वास्थ्य विभाग को पूरी उम्मीद है कि इनमें से कम से कम तीन कालेजों को चालू शैक्षणिक सत्र से मान्यता मिल जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के दौरान एनएमसी ने भवन, अस्पताल, फैकल्टी, उपकरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आयोग अंतिम निर्णय लेगा। यदि तीन कालेजों को भी मंजूरी मिलती है तो इस सत्र से नए छात्रों का प्रवेश शुरू हो सकेगा, जिससे प्रदेश में मेडिकल शिक्षा के विस्तार के साथ डाक्टरों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं तीन जिले
राजनीतिक दृष्टि से भी इन मेडिकल कालेजों की मान्यता अहम मानी जा रही है। प्रस्तावित कालेजों में से मुख्यमंत्री एक विष्णु देव साय, दूसरा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और तीसरा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के जिलों में स्थापित किया जाना है। इन परियोजनाओं को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यदि समय पर मान्यता नहीं मिलती है तो विपक्ष इसे सरकार की विफलता बताकर राजनीतिक मुद्दा बना सकता है।

कवर्धा में आठ और मनेंद्रगए़ में छह प्राध्यापकों की नियुक्ति
राज्य सरकार एनएमसी की सभी औपचारिकताओं को समय पर पूरा कराने के प्रयास में जुटी हुई है। विगत दिनों प्राध्यपकों की नियुक्ति में कवर्धा में सर्वाधिक आठ और मनेंद्रगढ़ में छह हुई है। जांजगीर-चांपा में पांच, दंतेवाड़ा में चार और कुनकुरी (जशपुर) में तीन प्राध्यापकों की नियुक्ति हुई है। प्रस्तावित मेडिकल कालेजों में भवन निमार्ण की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रस्तावित पांच नए मेडिकल कालेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मान्यता दिलाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा…
 29 June 2026
गांवों में सामान्य रूप से सब्जी में खाए जाने वाले जिमीकंद को स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ऐसा बाजार दिया कि अब उसकी धमक बड़ी-बड़ी पार्टियों तक है। वर्ष 2014…
 28 June 2026
जिले के कुकनार थाना क्षेत्र के धुररास गांव के देवनाथ पारा में गाज गिरने से एक युवक की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल…
 28 June 2026
डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन सेवाओं के दौर में जिले का दबेना गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। नरहरपुर विकासखंड के एक हजार से अधिक आबादी…
 27 June 2026
छत्तीसगढ़ के वर्तमान व पूर्व सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अदालतों में लंबित मुकदमों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। हाई कोर्ट द्वारा जारी की गई मई 2026…
 27 June 2026
जिला उपभोक्ता फोरम ने सेवा में लापरवाही और ग्राहकों के अधिकारों के हनन के एक मामले में जायका आटोमोबाइल्स पर जुर्माना लगाया है। आयोग ने कंपनी को आदेश दिया है…
 27 June 2026
तखतपुर विकासखंड के ग्राम चोरभट्टी खुर्द में बेखौफ मुरुम चोरों ने आरक्षित सरकारी जमीन को खोदकर गहरे तलाब में तब्दील कर दिया है। ग्रामीण अंचलों में अभी बारिश शुरू नहीं…
 26 June 2026
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड का ग्राम पंचायत करीगुंडम, जो कभी नक्सली गतिविधियों के कारण देशभर में चर्चित रहा, अब विकास और बदलाव की नई कहानी लिख रहा…
 26 June 2026
भारतीय हिप-हॉप और रैप संगीत के फलक पर जब भी चर्चा होती है, तो अमूमन दिल्ली, पंजाब या मुंबई के 'गली बॉयज' का नाम जेहन में आता है। लेकिन इस…
Advt.