छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को बड़ी राहत, बिना विभागीय अनुमति के पास की है TET, तो भी सर्विस बुक में दर्ज होगी योग्यता
Updated on
03-07-2026 06:33 PM
स्कूल शिक्षा विभाग ने सेवाकाल के दौरान बिना विभागीय अनुमति शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने ऐसे शिक्षकों की टेट योग्यता को उनकी सेवा पुस्तिका में दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।
31 अगस्त 2027 तक शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना है अनिवार्य
आदेश के अनुसार एक सितंबर 2025 से कार्यरत सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए 31 अगस्त 2027 तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया है। इसी बीच यह मामला सामने आया कि कई शिक्षकों ने सेवाकाल के दौरान बिना विभागीय अनुमति टेट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
भविष्य की विभागीय प्रक्रियाओं में मिलेगी सुविधा
इस संबंध में राज्य शासन ने निर्णय लेते हुए स्पष्ट किया है कि स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत ऐसे शिक्षकों की टेट उत्तीर्ण योग्यता को भी उनकी सेवा पुस्तिका में दर्ज किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल द्वारा आगामी सात जुलाई को एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी जय प्रकाश कौशिक ने बताया…
स्कूल शिक्षा विभाग ने सेवाकाल के दौरान बिना विभागीय अनुमति शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने ऐसे शिक्षकों की टेट योग्यता…
विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आगर नदी उफान पर है। इसी बीच, ढोलढोली रपटे को…
जिले में गुरुवार को बिजली से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के नागाटोला माठपुर की है, जहां बिजली…
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के अधीन विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में पदस्थ सहायक…
एक साल में बदली 600 ग्रामीण बच्चों की सेहत, अदाणी विद्या मंदिर का पोषण मॉडल बना मिसाल12 महीने चले विशेष ‘स्वास्थ्य एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट’ के सकारात्मक नतीजे, प्रार्थना सभा में…
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रस्तावित पांच नए मेडिकल कालेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मान्यता दिलाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा…
गांवों में सामान्य रूप से सब्जी में खाए जाने वाले जिमीकंद को स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ऐसा बाजार दिया कि अब उसकी धमक बड़ी-बड़ी पार्टियों तक है। वर्ष 2014…