Select Date:

बुलेट ट्रेन की पहली फोटो आ गई! भगवा रंग में रंगी, गाड़ी में होंगे 8 कोच

Updated on 18-05-2026 08:03 PM
नई दिल्ली. भारत की बुलेट ट्रेन की पहली तस्वीर सामने आ गई है. यह एक प्रस्तावित डिजाइन है. इसमें 3 कलर हैं. बताया जा रहा है कि ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे. शुरुआती डिजाइन में ट्रेन भगवा रंग की थीम के साथ दिखाई दे रही है और इसे बेहद एयरोडायनामिक लुक दिया गया है ताकि हवा का प्रतिरोध कम हो और ट्रेन तेज रफ्तार पर भी स्थिर बनी रहे. यह ट्रेन जापान की मशहूर शिंकानसेन (Shinkansen) टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी. भारत में दो तरह की बुलेट ट्रेनें चलेंगी. शुरुआती चरण में जापान की ई5 और ई10 सीरीज ट्रेनें इस्तेमाल की जाएंगी, जबकि बाद में भारत में बनी बी28 (B28) सीरीज ट्रेनें ट्रैक पर उतरेंगी
भारत की बुलेट ट्रेन को हाई स्पीड, कम शोर और बेहद स्मूथ राइड के हिसाब से डिजाइन किया गया है. ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. कुल 8 कोच वाली यह ट्रेन लगभग 200 मीटर लंबी होगी और एक बार में करीब 900 से 1000 यात्रियों को लेकर चल सकेगी. ट्रेन का अगला हिस्सा बेहद नुकीला और एयरोडायनामिक बनाया गया है, ठीक जापानी बुलेट ट्रेनों की तरह. इससे हवा का दबाव कम होगा और ट्रेन हाई स्पीड पर भी ज्यादा स्थिर रहेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन के अंदर शोर का स्तर बेहद कम रखा जाएगा और यात्रियों को लगभग कंपन रहित सफर का अनुभव मिलेगा.
अंदर मिलेंगी प्रीमियम सुविधाएं
बुलेट ट्रेन के अंदर यात्रियों को एयरलाइन जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी. सीटें चौड़ी और रिक्लाइनिंग होंगी ताकि लंबी यात्रा आरामदायक बन सके. हर सीट पर यूएसबी चार्जिंग और पावर सॉकेट की सुविधा होगी. ट्रेन में हाई स्पीड वाईफाई, बड़ी खिड़कियां, एलईडी एम्बिएंट लाइटिंग और स्मार्ट जापानी स्टाइल टॉयलेट्स दिए जाएंगे. दिव्यांग यात्रियों के लिए भी विशेष सुविधाएं होंगी. इसके अलावा हर कोच में बड़ा लगेज एरिया और स्नैक्स व चाय कॉफी के लिए फूड सर्विस की सुविधा भी मिलेगी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2026
आज और कल शाम पृथ्वी की रोशनी से चमकेगा चांद का अंधेरा हिस्सा : सारिका घारूवीनस और जुपिटर के बीच सजेगा चांद, बिना दूरबीन के खुली आंखों से देखें अर्थशाइन…
 18 May 2026
नई दिल्ली. भारत की बुलेट ट्रेन की पहली तस्वीर सामने आ गई है. यह एक प्रस्तावित डिजाइन है. इसमें 3 कलर हैं. बताया जा रहा है कि ट्रेन में कुल…
 18 May 2026
भोपाल , दिनांक 18 मई 2026भोपाल । पेट्रोल, डीजल और सांची दूध की मूल्य वृद्धि के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आगामी 25 मई को मध्य प्रदेश के सभी जिलों…
 18 May 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़कों पर नमाज न पढ़ने और शिफ्ट में नमाज अदा करने के बयान पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बड़ा पक्ष रखा…
 18 May 2026
सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने एक्शन लेते हुए कोचिंग संस्थान के मालिक को अरेस्ट किया है. सीबीआई ने प्रमुख आरोपी…
 17 May 2026
ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के व्यापार पर भी दिखने लगा है. खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के बंद…
 17 May 2026
हाल ही पीएम मोदी द्वारा तेल-गैस बचाने की अपील के साथ ही सरकार इंडक्शन चूल्हे पर महाअभियान छेड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार का लक्ष्य लगभग 60…
 17 May 2026
ईरान में अमेरिका और इजरायल से तनाव के बीच अपने देश के नागरिकों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने शुरू कर दिया है. ईरान की सरकारी मीडिया ने इसका एक…
 17 May 2026
राजस्थान का सीकर ज़िला इन दिनों सुर्खियों में है.नीट 2024 में देश में सबसे बेहतर परिणाम और टॉपर देने के बाद सीकर का नाम चर्चा में रहा.नीट 2025 में भी…
Advt.