योगी बोले- सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे:संख्या ज्यादा है तो कंट्रोल क्यों नहीं करते, प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे
Updated on
18-05-2026 06:09 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़कों पर नमाज न पढ़ने और शिफ्ट में नमाज अदा करने के बयान पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बड़ा पक्ष रखा है. उन्होंने सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि शरियत भी यही व्यवस्था देती है और मुसलमान को सड़कों पर नमाज नहीं पढ़नी चाहिए.
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सोमवार को बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'सड़क पर नमाज न पढ़ने' वाले बयान पर मुस्लिम समाज का पक्ष रखा. आगामी 28 तारीख को होने वाले ईद के त्योहार के मद्देनजर सीएम योगी ने बयान दिया था कि नमाज शिफ्ट में पढ़ी जाए, सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर इसे न होने दिया जाए. मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह बात खुद इस्लाम का साफ नजरिया है. मुसलमान शांति और सुकून हासिल करने के लिए मस्जिद या घर में नमाज पढ़ता है और शरियत के मुताबिक भीड़ बढ़ने पर इमाम बदलकर दूसरी, तीसरी, चौथी या पांचवीं जमात (शिफ्ट) में नमाज अदा करने की व्यवस्था खुद इस्लाम में बताई गई है, ताकि ट्रैफिक बाधित न हो.
मस्जिद और घर में नमाज पढ़ने का महत्व
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने स्पष्ट किया कि नमाज पढ़ने वाले बंदे और खुदा के दरमियान खुशू और खुजू पैदा होती है, जिसमें बीच में कोई खलल या डिस्टर्बेंस नहीं होना चाहिए. मस्जिद में नमाज पढ़ने पर ज्यादा शवाब मिलता है और घर पर भी नमाज पढ़ने का शवाब मिलता है. कोई भी मुसलमान जानबूझकर रोड या सड़क पर नमाज नहीं पढ़ता है. इस्लाम सहन पसंद है और वह आराम फरमान करता है. इस शरियत के सिस्टम से लोगों की नमाज भी शांति से हो जाएगी और किसी आम राहगीर को परेशानी भी नहीं होगी
प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक की अपील
मौलाना ने आगे कहा कि सरकार हमेशा साफ-सफाई और कानून व्यवस्था को बेहतर से बेहतर करती है. कुर्बानी सदियों से चली आ रही परंपरा है जो आगे भी चलती रहेगी. उन्होंने हिदायत दी कि कुर्बानी के बाद जानवर के बचे हुए अवशेषों को वहीं पर गड्ढा खोदकर दफन कर दिया जाए, जिससे किसी को कोई शिकायत या एतराज न हो. इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिम समाज से पुरजोर अपील की कि किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी बिल्कुल न की जाए
आज और कल शाम पृथ्वी की रोशनी से चमकेगा चांद का अंधेरा हिस्सा : सारिका घारूवीनस और जुपिटर के बीच सजेगा चांद, बिना दूरबीन के खुली आंखों से देखें अर्थशाइन…
भोपाल , दिनांक 18 मई 2026भोपाल । पेट्रोल, डीजल और सांची दूध की मूल्य वृद्धि के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आगामी 25 मई को मध्य प्रदेश के सभी जिलों…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़कों पर नमाज न पढ़ने और शिफ्ट में नमाज अदा करने के बयान पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बड़ा पक्ष रखा…
सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने एक्शन लेते हुए कोचिंग संस्थान के मालिक को अरेस्ट किया है. सीबीआई ने प्रमुख आरोपी…
हाल ही पीएम मोदी द्वारा तेल-गैस बचाने की अपील के साथ ही सरकार इंडक्शन चूल्हे पर महाअभियान छेड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार का लक्ष्य लगभग 60…