Select Date:

पेट्रोल , डीजल और दूध की मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाकपा का राज्य व्यापी विरोध प्रदर्शन 25 मई को

Updated on 18-05-2026 06:10 PM
भोपाल , दिनांक 18 मई 2026
भोपाल । पेट्रोल, डीजल और सांची दूध की मूल्य वृद्धि के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आगामी 25 मई को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन कर स्थानीय जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य मंत्री के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। भाकपा ने पेट्रोल , डीजल और सांची दूध की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की भोपाल में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक में तत्संबंधी निर्णय लिया गया। भारत में गरीबी ,बेरोजगारी ,महंगाई से त्रस्त जनता पर पेट्रोल , डीजल और सांची दूध की कीमतों की वृद्धि का भार डालना अनुचित है। पेट्रोल, डीजल की कीमत में भारी वृद्धि के लिए केन्द्र और मध्य प्रदेश सरकार दोनों ही जिम्मेदार हैं।रूस द्वारा भारत को सस्ती दरों पर तेल प्रदान करने के प्रस्ताव को भारत सरकार अनदेखा कर रही है।अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव के कारण रूस से सस्ती दरों पर तेल का आयात बाधित हुआ है।इसी तरह भारत अपने पारंपरिक मित्र देश ईरान के साथ युद्ध के संकट के समय खुलकर सामने नहीं आया।यह भी ट्रम्प द्वारा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर दबाव डालने के कारण गया ।ईरान से भी तेल की नियमित आपूर्ति बाधित हुई है।इसका दुष्परिणाम पेट्रोलियम पदार्थों की भारी मूल्य वृद्धि के रूप में सामने आया है।इस तेल संकट के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जिम्मेदार हैं।भारत से कम विकासशील देशों में अभी भी भारत से सस्ती दरों पर पेट्रोल और डीजल का प्रदाय हो रहा है। मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों पर सर्वाधिक लगभग 30 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है।इस कारण जनता महंगा पेट्रोल , डीजल और रसोई गैस सिलेंडर खरीदने को मजबूर है। इसलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य आगामी 25 मई को विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में पेट्रोलियम पदार्थों पर मध्य प्रदेश सरकार का टैक्स कम करने की मांग की जाएगी ताकि जनता को आंशिक राहत मिल सके ।ज्ञापन में सांची दूध की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की भी मांग की जाएगी।" 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2026
आज और कल शाम पृथ्वी की रोशनी से चमकेगा चांद का अंधेरा हिस्सा : सारिका घारूवीनस और जुपिटर के बीच सजेगा चांद, बिना दूरबीन के खुली आंखों से देखें अर्थशाइन…
 18 May 2026
नई दिल्ली. भारत की बुलेट ट्रेन की पहली तस्वीर सामने आ गई है. यह एक प्रस्तावित डिजाइन है. इसमें 3 कलर हैं. बताया जा रहा है कि ट्रेन में कुल…
 18 May 2026
भोपाल , दिनांक 18 मई 2026भोपाल । पेट्रोल, डीजल और सांची दूध की मूल्य वृद्धि के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आगामी 25 मई को मध्य प्रदेश के सभी जिलों…
 18 May 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़कों पर नमाज न पढ़ने और शिफ्ट में नमाज अदा करने के बयान पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बड़ा पक्ष रखा…
 18 May 2026
सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने एक्शन लेते हुए कोचिंग संस्थान के मालिक को अरेस्ट किया है. सीबीआई ने प्रमुख आरोपी…
 17 May 2026
ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के व्यापार पर भी दिखने लगा है. खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के बंद…
 17 May 2026
हाल ही पीएम मोदी द्वारा तेल-गैस बचाने की अपील के साथ ही सरकार इंडक्शन चूल्हे पर महाअभियान छेड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार का लक्ष्य लगभग 60…
 17 May 2026
ईरान में अमेरिका और इजरायल से तनाव के बीच अपने देश के नागरिकों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने शुरू कर दिया है. ईरान की सरकारी मीडिया ने इसका एक…
 17 May 2026
राजस्थान का सीकर ज़िला इन दिनों सुर्खियों में है.नीट 2024 में देश में सबसे बेहतर परिणाम और टॉपर देने के बाद सीकर का नाम चर्चा में रहा.नीट 2025 में भी…
Advt.