Select Date:

अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट से पवन खेड़ा समेत कई कांग्रेसी हिरासत में, माता-पिता को पुलिस ने छोड़ा

Updated on 15-10-2026 12:51 PM
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर जारी प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने अंकिता के माता-पिता, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा समेत कई विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. हालांकि पुलिस ने बाद में अंकिता के माता-पिता को छोड़ दिया. प्रदर्शनकारी रातभर से न्याय की मांग को लेकर जुटे हुए थे.  

कांग्रेस नेता और मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि अंकिता के माता-पिता राष्ट्रपति भवन के सामने शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने परिवार का हौसला बढ़ाया, लेकिन देर रात पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जाने लगी.

काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि जिस पुलिस को कथित वीआईपी एंगल की जांच करनी चाहिए, वह अंकिता के माता-पिता को हिरासत में ले रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को जारी रखेगी. उन्होंने दुष्यंत गौतम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रहे परिवार को हिरासत में लिया जा रहा है, जबकि मामले में कथित वीआईपी कनेक्शन की जांच की मांग अब भी कायम है. अंकिता के माता-पिता अपनी बेटी के लिए निष्पक्ष जांच और कथित वीआईपी एंगल की पड़ताल की मांग कर रहे हैं.  

पुलिस द्वारा उठाए जाने पर अंकिता भंडारी की मां ने कहा, "हम यह साफ़ करना चाहते हैं कि जब तक उनकी (दुष्यंत गौतम) नियुक्ति रद्द नहीं हो जाती, हम अपनी बात पर अड़े रहेंगे... अगर हमें यहां बैठने की इजाज़त नहीं मिली, तो हम अपने घरों में ही भूख हड़ताल पर बैठेंगे..." वहीं अंकिता के पिता ने कहा, 'हम सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं कि सिक्किम के गवर्नर के तौर पर दुष्यंत कुमार की नियुक्ति रद्द की जानी चाहिए. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
झारखंड बीजेपी के नेता ब्रजमोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राज्यपाल बनने से पहले पीएम मोदी खुद ब्रजमोहन राम को फोन कर रहे थे. ब्रजमोहन…
 15 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और जाति आधारित आरक्षण को लेकर अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि हिंदू सामाजिक व्यवस्था में पिछड़े वर्ग या अनुसूचित जाति से जुड़े…
 15 October 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर जारी प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने अंकिता के माता-पिता, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा समेत कई…
 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के 3 नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी ऐहतियातन की गई है.…
 14 October 2026
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव…
 14 October 2026
बालाघाट में केवल 72 दिन ही कलेक्टर रह सके कुमार सत्यम. उनकी जगह आदित्य सिंह को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है. लोगों में इसी बात की चर्चा है…
 14 October 2026
पंजाब में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के अभियुक्त अश्वनी कुमार के घर पर प्रशासन ने बुलडोज़र कार्रवाई की. वीडियो में बुलडोज़र घर के एक हिस्से को तोड़ते हुए दिख रहा…
 14 October 2026
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच की जंग अब तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स तक पहुंच गया है. पहले सऊदी ने हूतियों के तेल ठिकाने पर हमला किया.…
 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी नेता सौरव दास और अभिजीत दिपके को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सवाल किया है…
Advt.