Select Date:

पीएम मोदी किसे करते रहे 10 बार फोन, लेकिन उसने उठाया ही नहीं? फिर मिला बड़ा इनाम

Updated on 15-10-2026 01:00 PM
झारखंड बीजेपी के नेता ब्रजमोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राज्यपाल बनने से पहले पीएम मोदी खुद ब्रजमोहन राम को फोन कर रहे थे. ब्रजमोहन राम ने बताया कि उनके पास एक प्राइवेट नंबर से फोन आ रहा था. उनको लगा कि कोई अनजान व्यक्ति होगा, इसलिए उन्होंने फोन नहीं उठाया. बाद में पता चला कि पीएम ऑफिस से करीब 10 बार फोन किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई.

आखिरकार ब्रजमोहन राम के पास दूसरे नंबर से फोन आया, बताया गया कि पीएम मोदी बात करना चाहते हैं. इसके बाद फिर से प्राइवेट नंबर से कॉल आया और इस बार खुद प्रधानमंत्री मोदी लाइन पर थे. पीएम मोदी ने सबसे पहले उन्हें ‘जोहार’ कहा फिर हालचाल और संगठन के काम के बारे में बात की.
ब्रजमोहन राम ने जब अपनी जिम्मेदारियां बतानी शुरू कीं, तो पीएम मोदी ने कहा कि मुझे सब मालूम है. इसके बाद प्रधानमंत्री ने बताया कि आपको सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है. लेकिन फिलहाल इसकी जानकारी किसी को नहीं देनी है. फिर गृह मंत्री अमित शाह का भी फोन आया और उन्होंने राज्यपाल बनाए जाने की जानकारी दी.

ब्रजमोहन राम का जन्म 1 जनवरी 1958 को तत्कालीन बिहार के पलामू जिले स्थित चंदवा में हुआ था. झारखंड के एक छोटे से कस्बे चंदवा से निकलकर बिहार विधानसभा, लोकसभा और अब ओडिशा के राज्यपाल पद तक पहुंचने वाले ब्रजमोहन राम का राजनीतिक सफर कई पड़ावों से होकर गुजरा है. ब्रजमोहन राम ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अविभाजित बिहार से की थी. वह लातेहार विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और फिर उन्होंने पलामू लोकसभा सीट से सांसद बने.

लेकिन इस कहानी का एक और दिलचस्प पहलू है. ब्रजमोहन राम 1996, 1998 और 1999 में लगातार तीन बार पलामू से सांसद चुने गए थे. लेकिन 2004 के बाद उन्हें 22 साल तक लोकसभा चुनाव लड़ने का टिकट नहीं मिला. इसके बावजूद उन्होंने बीजेपी नहीं छोड़ी और पार्टी के लिए काम करते रहे. अब 22 साल बाद उन्हें ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है. ब्रजमोहन राम कहते हैं कि टिकट नहीं मिलने पर कई नेता पार्टी छोड़ देते हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी के साथ बने रहना चुना.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
झारखंड बीजेपी के नेता ब्रजमोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राज्यपाल बनने से पहले पीएम मोदी खुद ब्रजमोहन राम को फोन कर रहे थे. ब्रजमोहन…
 15 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और जाति आधारित आरक्षण को लेकर अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि हिंदू सामाजिक व्यवस्था में पिछड़े वर्ग या अनुसूचित जाति से जुड़े…
 15 October 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर जारी प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने अंकिता के माता-पिता, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा समेत कई…
 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के 3 नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी ऐहतियातन की गई है.…
 14 October 2026
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव…
 14 October 2026
बालाघाट में केवल 72 दिन ही कलेक्टर रह सके कुमार सत्यम. उनकी जगह आदित्य सिंह को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है. लोगों में इसी बात की चर्चा है…
 14 October 2026
पंजाब में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के अभियुक्त अश्वनी कुमार के घर पर प्रशासन ने बुलडोज़र कार्रवाई की. वीडियो में बुलडोज़र घर के एक हिस्से को तोड़ते हुए दिख रहा…
 14 October 2026
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच की जंग अब तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स तक पहुंच गया है. पहले सऊदी ने हूतियों के तेल ठिकाने पर हमला किया.…
 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी नेता सौरव दास और अभिजीत दिपके को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सवाल किया है…
Advt.