Select Date:

महज 72 दिन ही बालाघाट कलेक्टर रह पाए कुमार सत्यम, आदित्य सिंह को मिली जिम्मेदारी

Updated on 14-10-2026 09:08 PM
बालाघाट में केवल 72 दिन ही कलेक्टर रह सके कुमार सत्यम. उनकी जगह आदित्य सिंह को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है. लोगों में इसी बात की चर्चा है कि कलेक्टर का ट्रांसफर इतनी जल्दी क्यों हो गया. मध्य प्रदेश में मंगलवार देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई. 23 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ ही प्रभार बदल दिए गए हैं.

कुमार सत्यम को हरदा जिले की जिम्मेदारी

बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम का स्थानांतरण कर हरदा कलेक्टर बनाया गया है. साल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी आदित्य सिंह को बालाघाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आदित्य सिंह भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास निदेशक के रूप में भोपाल में अपनी सेवाएं दे रहे थे. इसके पहले वे अशोकनगर और हरदा जिले में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. आदित्य सिंह से बालाघाट की जनता को काफी उम्मीदें है.

आदित्य सिंह की प्रशासनिक कार्यशैली पर एक नजर

आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले आदित्य सिंह की प्रशासनिक कार्यशैली जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के प्रति सक्रियता के लिए जानी जाती है. उनके कार्य को देखते हुए जिलेवासियों को भी उनसे खासी उम्मीदें हैं. आदित्य सिंह को प्रशासनिक समन्वय, जनसमस्याओं के समाधान, राजस्व प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी आगे माना जाता है. उनकी कार्यशैली पारदर्शी, संवेदनशील और परिणाममुखी मानी जाती है. आदित्य सिंह मूलतः मध्यप्रदेश के रीवा के रहने वाले हैं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के 3 नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी ऐहतियातन की गई है.…
 14 October 2026
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव…
 14 October 2026
बालाघाट में केवल 72 दिन ही कलेक्टर रह सके कुमार सत्यम. उनकी जगह आदित्य सिंह को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है. लोगों में इसी बात की चर्चा है…
 14 October 2026
पंजाब में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के अभियुक्त अश्वनी कुमार के घर पर प्रशासन ने बुलडोज़र कार्रवाई की. वीडियो में बुलडोज़र घर के एक हिस्से को तोड़ते हुए दिख रहा…
 14 October 2026
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच की जंग अब तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स तक पहुंच गया है. पहले सऊदी ने हूतियों के तेल ठिकाने पर हमला किया.…
 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी नेता सौरव दास और अभिजीत दिपके को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सवाल किया है…
 14 October 2026
बिहार के वैशाली ज़िले में राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई.नाव में सवार…
 14 October 2026
एक दिन बाद हुई थी.लाइव लॉ के मुताबिक दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने इन दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके…
 14 October 2026
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य-चिकित्सा शिक्षा…
Advt.