Select Date:

सौरव दास और रांका तिहाड़ जेल भेजे गए, अभिजीत दिपके ने पूछा- उनका गुनाह क्या था तिरंगा फहराना?

Updated on 14-10-2026 10:52 AM
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी नेता सौरव दास और अभिजीत दिपके को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सवाल किया है कि दोनों की गलती क्या थी? उन्होंने कहा, 'क्या जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने की कोशिश करना गुनाह था?'. वहीं, पुलिस ने पीस बॉन्ड भरवाकर अजिंक्य शिंदे को रिहा कर दिया है

अभिजीत दिपके ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए सौरव दास और आशुतोष रांका के जेल भेजे जाने पर सवाल उठाया है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है. 

उन्होंने लिखा, 'आशु और सौरव को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनकी गलती? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना.'

हमारा और INDIA ब्लॉक का एक ही मकसद: दिपके

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि उनका और INDIA ब्लॉक का एक ही मकसद है. दिपके ने कहा कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' एक स्वतंत्र संस्था है और हमेशा रहेगी. उन्होंने साफ कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी INDIA ब्लॉक के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि दोनों के आंदोलन का मकसद एक ही है. 

'बेल बॉन्ड की शर्तों को तोड़ा'

सौरव दास और आसुतोष रांका को बेल बॉन्ड की शर्तें तोड़ने के जुर्म में पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है. वहीं, पुलिस ने 5 हजार का पीस बॉन्ड भरवाकर अजिंक्य शिंदे को रिहा कर दिया है. SEM कोर्ट ने उन्हें 6 महीने तक अशांति न फैलाने का आदेश दिया है

पुलिस के मुताबिक, सौरव दास और आशुतोष रांका ने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 का दोबारा उल्लंघन किया है. पुलिस ने उन्हें रिपीट ऑफेंडर बताते हुए उनके पिछले आचरण का हवाला दिया.

पुलिस ने बताया कि दोनों ने बेल बॉन्ड की शर्तों को तोड़ा है, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है 

इससे पहले शनिवार को भी अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचने के बाद हिरासत में लिया गया था. उस समय सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण सीजेपी का ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन नहीं हो पाया था. तीनों को एक दिन बाद इस शर्त पर रिहा किया गया था कि वे एक साल तक शांति भंग नहीं करेंगे

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के 3 नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी ऐहतियातन की गई है.…
 14 October 2026
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव…
 14 October 2026
बालाघाट में केवल 72 दिन ही कलेक्टर रह सके कुमार सत्यम. उनकी जगह आदित्य सिंह को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है. लोगों में इसी बात की चर्चा है…
 14 October 2026
पंजाब में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के अभियुक्त अश्वनी कुमार के घर पर प्रशासन ने बुलडोज़र कार्रवाई की. वीडियो में बुलडोज़र घर के एक हिस्से को तोड़ते हुए दिख रहा…
 14 October 2026
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच की जंग अब तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स तक पहुंच गया है. पहले सऊदी ने हूतियों के तेल ठिकाने पर हमला किया.…
 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी नेता सौरव दास और अभिजीत दिपके को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सवाल किया है…
 14 October 2026
बिहार के वैशाली ज़िले में राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई.नाव में सवार…
 14 October 2026
एक दिन बाद हुई थी.लाइव लॉ के मुताबिक दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने इन दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके…
 14 October 2026
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य-चिकित्सा शिक्षा…
Advt.