Select Date:

सऊदी अरब की सबसे कमजोर नस पर हमला, तेल कंपनी अरामको के हेडक्वार्टर पर मिसाइलों की बौछार

Updated on 14-10-2026 10:57 AM
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच की जंग अब तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स तक पहुंच गया है. पहले सऊदी ने हूतियों के तेल ठिकाने पर हमला किया. इसके बाद मंगलवार को देर रात सऊदी अरब के पूर्वी शहर धहरान में देश की सरकारी तेल कंपनी अरामको (Aramco) की एक बिल्डिंग को निशाना बनाया गया. हमले के बाद वहां आग लग गई. सऊदी ऊर्जा मंत्रालय के एक अधिकारी ने सरकारी समाचार एजेंसी SPA को इसकी जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है. दूसरी ओर, सऊदी अरब ने दावा किया कि हूतियों की ओर से रियाद पर दागी गई मिसाइलों को हवा में ही रोक दिया गया, लेकिन उनके मलबे से चार लोग घायल हो गए और 15 घरों को नुकसान पहुंचा.

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के तेल ठिकानों के आसपास मौजूद कर्मचारियों और आम नागरिकों को वहां से हटने की चेतावनी दी थी. हूतियों ने इन ठिकानों को अपना निशाना बताया था. इसके बाद सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन की राजधानी सना में हूतियों के नियंत्रण वाले तेल केंद्र को खाली कराने का आदेश दिया था.

अरामको के ठिकाने पर हमले से बढ़ा तनाव
सऊदी ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, धहरान स्थित अरामको के प्रशासनिक भवन पर हमले के बाद आग लग गई थी. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने और स्थिति संभालने की कार्रवाई की. इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अरामको सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी है और देश के ऊर्जा क्षेत्र में इसकी अहम भूमिका है. कंपनी के ठिकाने को निशाना बनाए जाने से सऊदी अरब के तेल और ऊर्जा बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

हूतियों के प्रवक्ता याह्या सरी ने मंगलवार को सऊदी अरब के तेल ठिकानों के पास मौजूद लोगों को वहां से हटने की चेतावनी दी थी. यह चेतावनी सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के उस आदेश के बाद आई, जिसमें यमन की सरकारी तेल कंपनी के सना स्थित अल-सबाह केंद्रीय केंद्र को खाली कराने को कहा गया था. सरी ने चेतावनी दी थी कि अगर सऊदी अरब सना पर हमला करता है, तो रियाद को इसका कड़ा और दर्दनाक जवाब दिया जाएगा. हूती प्रवक्ता ने सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर भी इसी तरह का संदेश दिया था.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के 3 नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी ऐहतियातन की गई है.…
 14 October 2026
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव…
 14 October 2026
बालाघाट में केवल 72 दिन ही कलेक्टर रह सके कुमार सत्यम. उनकी जगह आदित्य सिंह को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है. लोगों में इसी बात की चर्चा है…
 14 October 2026
पंजाब में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के अभियुक्त अश्वनी कुमार के घर पर प्रशासन ने बुलडोज़र कार्रवाई की. वीडियो में बुलडोज़र घर के एक हिस्से को तोड़ते हुए दिख रहा…
 14 October 2026
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच की जंग अब तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स तक पहुंच गया है. पहले सऊदी ने हूतियों के तेल ठिकाने पर हमला किया.…
 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी नेता सौरव दास और अभिजीत दिपके को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सवाल किया है…
 14 October 2026
बिहार के वैशाली ज़िले में राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई.नाव में सवार…
 14 October 2026
एक दिन बाद हुई थी.लाइव लॉ के मुताबिक दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने इन दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके…
 14 October 2026
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य-चिकित्सा शिक्षा…
Advt.