Select Date:

इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

Updated on 14-10-2026 09:12 PM
कॉकरोच जनता पार्टी के 3 नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी ऐहतियातन की गई है. तीनों को हिरासत में लेने के बाद जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन में रखा गया था. हिरासत के 17 घंटे बाद रात 3 बजे इन्हें संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया था. रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. वहीं अभिजीत दीपके आज दिल्ली आने वाले हैं.CJP लीगल टीम की हेड रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि तीनों नेताओं को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया है और जल्द ही पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि तीनों पर बिना इजाजत प्रवेश, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप हैं. उन्हें सुबह SCM कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से तिहाड़ जेल में ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा जा सकता है.जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शनआशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्त शिंदे ने 13 अक्टूबर को बिना इजाजत के जंतर-मंतर पर बैरिकेड्स लांघकर प्रदर्शन किया था. सारे गेट्स बंद थे जिसके बाद तीनों ने गेट पर चढ़कर एंट्री की थी. हिरासत में लिए जाने से पहले आशुतोष रांका ने एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि वो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे.दिल्ली आएंगे दीपकेकॉकरोच जनता पार्टी के साथ प्रोटेस्ट करने के लिए अभिजीत दीपके दिल्ली आ रहे हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद दी थी. 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए मुंबई से आ रहे दीपके को फ्लाइट में ही हिरासत में ले लिया गया था. इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया था. रिहाई के बाद वो अपने गांव के लिए रवाना हो गए थे. दीपके की दादी का निधन हो गया था. अब वो वापस आ रहे हैं. 

तब तक बैठे रहेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता है - अंकिता की मां

अंकिता की मां ने कहा, 'हमें यह खबर सुनकर गहरा दुख हुआ कि भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है. मैं माननीय राष्ट्रपति महोदय से अपील करती हूं, जो स्वयं एक महिला हैं और मेरी भावनाओं को अवश्य समझेंगी कि सीबीआई जांच पूरी होने तक इस व्यक्ति को राज्यपाल नियुक्त करने की प्रक्रिया रोक दी जाए.'

उन्होंने कहा कि वह यहां तब तक बैठी रहेंगी, जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता. उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि दुष्यंत गौतम की वजह से ही उनकी बेटी को मार दिया गया. हम चाहते हैं कि उनको कोई पद नहीं दिया जाए. अंकिता की मां ने कहा कि राहुल गांधी उनके साथ साथ खड़े हैं.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के 3 नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी ऐहतियातन की गई है.…
 14 October 2026
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव…
 14 October 2026
बालाघाट में केवल 72 दिन ही कलेक्टर रह सके कुमार सत्यम. उनकी जगह आदित्य सिंह को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है. लोगों में इसी बात की चर्चा है…
 14 October 2026
पंजाब में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के अभियुक्त अश्वनी कुमार के घर पर प्रशासन ने बुलडोज़र कार्रवाई की. वीडियो में बुलडोज़र घर के एक हिस्से को तोड़ते हुए दिख रहा…
 14 October 2026
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच की जंग अब तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स तक पहुंच गया है. पहले सऊदी ने हूतियों के तेल ठिकाने पर हमला किया.…
 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी नेता सौरव दास और अभिजीत दिपके को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सवाल किया है…
 14 October 2026
बिहार के वैशाली ज़िले में राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई.नाव में सवार…
 14 October 2026
एक दिन बाद हुई थी.लाइव लॉ के मुताबिक दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने इन दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके…
 14 October 2026
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य-चिकित्सा शिक्षा…
Advt.