Select Date:

कोर्ट ने तय की पंचायत चुनाव की डेडलाइन, अब यूपी सरकार के पास ये दो विकल्प

Updated on 14-10-2026 09:10 PM
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव कराने का निर्देश दिया है. कोर्ट के इस आदेश के बाद प्रदेश में चुनाव की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है.

पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद अब सरकार के पास दो ही रास्ते हैं. या तो तीन महीने के भीतर हर हाल में पंचायत चुनाव कराए या ऊपरी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाए. यूपी सरकार कुछ समय बीतने के बाद यानी तीन महीने के पहले इसी कोर्ट में एक्सटेंशन पिटीशन भी फाइल कर सकती है कि उन्हें पंचायत चुनाव के लिए कुछ और वक्त दिया जाए.

यूपी के पंचायत चुनाव में सबसे बड़ा पेंच OBC आरक्षण तय करने की प्रक्रिया और इलाहाबाद हाईकोर्ट की उस पर उठी आपत्तियों में फंसा है. मतदाता सूची का काम पूरा होने के बावजूद आरक्षण पर कानूनी प्रक्रिया चुनाव की तारीख तय करने में बाधा बनी हुई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच ने तीन महीने का वक्त इसीलिए दिया है, ताकि OBC आरक्षण की रिपोर्ट पर सरकार जल्द से जल्द फैसला ले और चुनाव कराए.

OBC आयोग की रिपोर्ट पर सवाल

पिछड़े वर्गों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पिछड़ेपन का आकलन करने के लिए आयोग बनाया गया था. हाईकोर्ट ने OBC आयोग के सर्वे की व्यापकता और डेटा की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे.

दरअसल, अभी तक पंचायत चुनाव में सीटों के रिजर्वेशन पर फैसला नहीं हो पाया है कि कौन सी सीट OBC के लिए रिजर्व होगी. जब तक OBC आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को नहीं देता, तब तक सरकार इस चुनाव को नहीं करा सकती. इन तीन महीनों में OBC आयोग की रिपोर्ट लागू कर चुनाव कराने होंगे.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के 3 नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी ऐहतियातन की गई है.…
 14 October 2026
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव…
 14 October 2026
बालाघाट में केवल 72 दिन ही कलेक्टर रह सके कुमार सत्यम. उनकी जगह आदित्य सिंह को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है. लोगों में इसी बात की चर्चा है…
 14 October 2026
पंजाब में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के अभियुक्त अश्वनी कुमार के घर पर प्रशासन ने बुलडोज़र कार्रवाई की. वीडियो में बुलडोज़र घर के एक हिस्से को तोड़ते हुए दिख रहा…
 14 October 2026
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच की जंग अब तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स तक पहुंच गया है. पहले सऊदी ने हूतियों के तेल ठिकाने पर हमला किया.…
 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी नेता सौरव दास और अभिजीत दिपके को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सवाल किया है…
 14 October 2026
बिहार के वैशाली ज़िले में राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई.नाव में सवार…
 14 October 2026
एक दिन बाद हुई थी.लाइव लॉ के मुताबिक दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने इन दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके…
 14 October 2026
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य-चिकित्सा शिक्षा…
Advt.