Select Date:

आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, अजिंक्य शिंदे ने क्या बताया?

Updated on 14-10-2026 10:43 AM
एक दिन बाद हुई थी.

लाइव लॉ के मुताबिक दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने इन दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा है, ''आशुतोष और सौरव को पाँच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनका कसूर? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना.

कुछ हिम्मत दिखाइए, नरेंद्र मोदी. अगर आप असहमति की आवाज़ों को कुचलने के लिए इतने ही दृढ़ हैं, तो इन कायरतापूर्ण तरीक़ों के पीछे छिपने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने का साहस दिखाइए.''

कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा है, "आपको पता होगा कि मैं, आशुतोष, सौरव दास और सीजेपी के कुछ कार्यकर्ता जंतर-मंतर गए थे. हमने सिर्फ़ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए.

''इसके लिए तानाशाह मोदी-शाह सरकार ने सौरव और आशुतोष को पाँच दिनों के लिए जेल भेज दिया है. आज आशुतोष का जन्मदिन था और उनके जन्मदिन पर 'भारत माता की जय' का नारा लगाने और तिरंगा लहराने के लिए उन्हें जेल भेज दिया गया.

''मैं देश के सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि इस सरकार ने देश के लोगों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए अपनी पूरी व्यवस्था का इस्तेमाल करना और अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है. मैं सभी से अपील करता हूं कि इस तानाशाही सरकार को ख़त्म करने के लिए हमें एकजुट होना होगा.

 क़रीब 24 घंटे हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक किसी वकील से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है. शुरुआत में उन्हें हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने के आधार भी नहीं बताए गए. बाद में गिरफ़्तारी के आधार बताए गए, लेकिन सवाल यह है कि मौजूदा माहौल में दिल्ली पुलिस मनमाने तरीक़े से काम कर रही है.''

रत्ना सिंह ने कहा, ''पुलिस ने न सिर्फ़ आम कार्यकर्ताओं को मिलने से रोका, बल्कि उन वकीलों को भी मिलने नहीं दिया, जो सुबह से वहाँ मौजूद थे. मौके़े पर मौजूद थाना प्रभारी और दूसरे अधिकारी लगातार यही कहते रहे कि वे ऊपर से मिले आदेशों के तहत काम कर रहे हैं. फिर दिल्ली पुलिस को ये आदेश कौन दे रहा है, जो ख़ुद क़ानून से ऊपर माने जा रहे हैं?''

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर तीनों की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, ''कॉकरोच आजिंक्य, आशुतोष और सौरव दास पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के अंदर हैं. कोई भी चीज़ उनका हौसला नहीं तोड़ सकती

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के 3 नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी ऐहतियातन की गई है.…
 14 October 2026
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव…
 14 October 2026
बालाघाट में केवल 72 दिन ही कलेक्टर रह सके कुमार सत्यम. उनकी जगह आदित्य सिंह को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है. लोगों में इसी बात की चर्चा है…
 14 October 2026
पंजाब में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के अभियुक्त अश्वनी कुमार के घर पर प्रशासन ने बुलडोज़र कार्रवाई की. वीडियो में बुलडोज़र घर के एक हिस्से को तोड़ते हुए दिख रहा…
 14 October 2026
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच की जंग अब तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स तक पहुंच गया है. पहले सऊदी ने हूतियों के तेल ठिकाने पर हमला किया.…
 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी नेता सौरव दास और अभिजीत दिपके को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सवाल किया है…
 14 October 2026
बिहार के वैशाली ज़िले में राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई.नाव में सवार…
 14 October 2026
एक दिन बाद हुई थी.लाइव लॉ के मुताबिक दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने इन दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके…
 14 October 2026
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य-चिकित्सा शिक्षा…
Advt.