Select Date:

आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के तबादले; 11 जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव

Updated on 14-10-2026 10:38 AM
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य-चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं, एमपीआरडीसी के एमडी भरत यादव को जनसंपर्क विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार ने आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है, जबकि 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव मुख्यमंत्री कार्यालय में हुआ है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास लोक निर्माण विभाग (PWD) का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

प्रशासनिक बदलाव में मंत्रालय स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बदली गई हैं। भारत यादव की मंत्रालय में वापसी हुई है। उन्हें एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक के साथ जनसंपर्क सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं रश्मि अरुण शमी को स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव (ACS) की जिम्मेदारी दी गई है।

23 IAS अधिकारियों के तबादले

राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में 23 आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों के साथ कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। पन्ना, मऊगंज, नर्मदापुरम, जबलपुर, भिंड, रायसेन, सिंगरौली, बालाघाट, शाजापुर, बुरहानपुर और हरदा जिलों में कलेक्टर बदले गए हैं।

इस फेरबदल के तहत कुछ अधिकारियों को मैदानी प्रशासन से हटाकर मंत्रालय या अन्य महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई अधिकारियों को मंत्रालय से जिलों की कमान सौंपी गई है।

सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है। वे इससे पहले लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नई पदस्थापना के साथ उन्हें PWD का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी नई जिम्मेदारी को इस प्रशासनिक फेरबदल के प्रमुख बदलावों में माना जा रहा है।

रश्मि अरुण शमी को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी

रश्मि अरुण शमी को नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से हटाकर स्वास्थ्य विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें सचिव, गैस त्रासदी और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके अलावा मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा।

जबलपुर और नर्मदापुरम में बदले कलेक्टर

जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी देते हुए कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध संचालक और मंडी आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को जबलपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

वहीं एमपी राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के प्रबंध संचालक आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम का कलेक्टर बनाया गया है। नर्मदापुरम के मौजूदा कलेक्टर सोमेश मिश्रा को संचालक, एड्स नियंत्रण सोसायटी तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के 3 नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी ऐहतियातन की गई है.…
 14 October 2026
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव…
 14 October 2026
बालाघाट में केवल 72 दिन ही कलेक्टर रह सके कुमार सत्यम. उनकी जगह आदित्य सिंह को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है. लोगों में इसी बात की चर्चा है…
 14 October 2026
पंजाब में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के अभियुक्त अश्वनी कुमार के घर पर प्रशासन ने बुलडोज़र कार्रवाई की. वीडियो में बुलडोज़र घर के एक हिस्से को तोड़ते हुए दिख रहा…
 14 October 2026
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच की जंग अब तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स तक पहुंच गया है. पहले सऊदी ने हूतियों के तेल ठिकाने पर हमला किया.…
 14 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी नेता सौरव दास और अभिजीत दिपके को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सवाल किया है…
 14 October 2026
बिहार के वैशाली ज़िले में राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई.नाव में सवार…
 14 October 2026
एक दिन बाद हुई थी.लाइव लॉ के मुताबिक दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने इन दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके…
 14 October 2026
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य-चिकित्सा शिक्षा…
Advt.