Select Date:

बिहार विधान परिषद चुनाव में उलटफेर: पांच बार के MLC हारे, जन सुराज ने दर्ज की पहली जीत; नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर

Updated on 29-10-2026 06:26 PM
बिहार विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। इन नतीजों से राज्य के बदलते राजनीतिक हालात की झलक मिलती है। आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। नतीजों का असर सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्ष- दोनों की राजनीति पर पड़ सकता है।

विधान परिषद के इन चुनावों में एनडीए ने अपनी सीटें तीन से बढ़ाकर चार कर लीं। वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (JSP) ने पहली बार विधान परिषद में अपनी जगह बनाई। चुनाव में कई उलटफेर भी देखने को मिले। बीजेपी को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा जबकि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं जिता सकी।

पटना में बीजेपी को बड़ा झटका

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के उम्मीदवार और पांच बार के एमएलसी नवल किशोर यादव चुनाव हार गए। उन्हें आरजेडी के उम्मीदवार संजीव कुमार सिंह ने हराया। संजीव कुमार सिंह परबत्ता से पूर्व विधायक रह चुके हैं।

इस जीत के साथ आरजेडी ने राज्य की राजधानी के उस निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत की है जहां लंबे समय से बीजेपी का दबदबा रहा था।

यह नतीजा दिखाता है आरजेडी अपने पारंपरिक मजबूत क्षेत्रों से बाहर भी बीजेपी को चुनौती देने में सक्षम है। हालांकि, विपक्षी दलों के बीच बंटवारे के कारण हालात मुश्किल बने हुए हैं। अलग-अलग दल और उम्मीदवार एक ही तरह के मतदाताओं के समर्थन के लिए मुकाबला कर रहे हैं।

दरभंगा में जन सुराज की बड़ी जीत
जन सुराज पार्टी ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने दो बार के एमएलसी और बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा को हराया।

इस जीत के साथ प्रशांत किशोर की नई पार्टी जन सुराज को बिहार विधान परिषद में पहली बार जगह मिली है। यह पार्टी के लिए एक अहम राजनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है।

जेडीयू में आपसी खींचतान

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जेडीयू के भीतर आपसी खींचतान को लेकर भी चर्चा में रहा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह से चुनौती मिली। अनंत सिंह ने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में जमकर प्रचार किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 October 2026
करवाचौथ का त्योहार देशभर में 29 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन की अभिनेत्रियों तक, हर कोई इस खास दिन को…
 29 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हो रही साइबर ठगी पर गहरी चिंता जताई है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी कि CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों…
 29 October 2026
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले ‘चलो दिल्ली’ मार्च में लोगों से बड़ी संख्या…
 29 October 2026
अखंड सौभाग्य का पावन पर्व करवा चौथ महिलाओं द्वारा अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। पंचांग अनुसार यह त्योहार हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि…
 29 October 2026
बीजेपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे सैयद अरबाज हुसैन का निकाह 25 अक्तूबर 2026 को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में हुआ। इसके बाद आयोजित…
 29 October 2026
बिहार विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। इन नतीजों से राज्य के बदलते राजनीतिक हालात की झलक मिलती है। आठ सीटों में चार स्नातक…
 28 October 2026
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अजय कुमार लल्लू ने देहरादून में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए. उन्होंने SIR…
 28 October 2026
आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार सुबह राज्य जीएसटी विभाग के वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के बंडा स्थित पैतृक घर और…
 28 October 2026
भारत मौसम विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक़, साइक्लोन अर्नब ने बुधवार सुबह 2 बजे से 8 बजे के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तट को पार किया. यह लैंडफॉल…
Advt.