Select Date:

'हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...', शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट

Updated on 29-10-2026 06:31 PM
बीजेपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे सैयद अरबाज हुसैन का निकाह 25 अक्तूबर 2026 को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में हुआ। इसके बाद आयोजित रिसेप्शन में पक्ष और विपक्ष के कई नेता शामिल हुए।

अरबाज हुसैन का विवाह हरियाणा के जगाधरी से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकरम खान की बेटी अफशां अकरम खान के साथ हुआ है। सुपौल (बिहार) से आने वाले शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं, वहीं बहु अफशां ने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।

अरबाज के निकाह को लेकर बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने एक बेहद भावुक संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने शाहनवाज हुसैन के साथ अपने 32 वर्षों के पारिवारिक व राजनीतिक संबंधों की यादें ताजा कीं। इसके जवाब में शाहनवाज हुसैन ने भी उनका आभार व्यक्त करते हुए प्रतिक्रिया दी।

उमा भारती ने किया भावुक पोस्ट

उमा भारती ने एक्स पोस्ट में कहा, शाहनवाज हुसैन जी जब वृंदावन में अपने बेटे अरबाज के विवाह का निमंत्रण-पत्र देने आए थे तब शाहनवाज जी से मेरी पहली मुलाकात से लेकर अरबाज की शादी के निमंत्रण तक की पूरी कहानी याद आ गई।

1993 दिसंबर तक जगत प्रसाद नड्डा जी युवा मोर्चे के अध्यक्ष थे उनके बाद मैं बनी। शाहनवाज नड्डा जी की टीम में सदस्य की हैसियत से थे, उन्हें आशंका थी कि मैं नई टीम में उनको नहीं रखूंगी क्योंकि अयोध्या आंदोलन में इतनी सक्रिय भागीदारी के बाद मेरे जैसे लोगों की वामपंथियों के द्वारा ऐसी छवि प्रस्तुत कर दी गई कि हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं।

किंतु शाहनवाज की अत्यधिक सक्रियता को देखकर पहली बार कार्यालय प्रभारी बने फिर राष्ट्रीय मंत्री बने फिर लोकसभा का चुनाव लड़े और 32 वर्ष की आयु में अटल जी की सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर बने।

उन्होंने आगे कहा, रेनू शर्मा के बारे में उन्होंने सबसे पहले मुझे ही बताया, रेनू एवं शाहनवाज दोनों अपनी धर्म का पालन करें और विवाह करें, मेरे इस सुझाव के बाद दोनों ने विवाह किया फिर दोनों के परिवारों ने उनको अपना लिया, फिर अरबाज का जन्म हुआ तो मेरे निवास पर युवा मोर्चे के सदस्यों ने खुशी मनाई इसमें साहब सिंह वर्मा भी शामिल हुए, फिर तो शाहनवाज तरक्की करते गए, बच्चे बड़े होते गए, उच्च शिक्षा प्राप्त किये। रेनू एवं शाहनवाज के संबंधों की मिठास कभी कम नहीं हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 October 2026
करवाचौथ का त्योहार देशभर में 29 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन की अभिनेत्रियों तक, हर कोई इस खास दिन को…
 29 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हो रही साइबर ठगी पर गहरी चिंता जताई है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी कि CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों…
 29 October 2026
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले ‘चलो दिल्ली’ मार्च में लोगों से बड़ी संख्या…
 29 October 2026
अखंड सौभाग्य का पावन पर्व करवा चौथ महिलाओं द्वारा अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। पंचांग अनुसार यह त्योहार हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि…
 29 October 2026
बीजेपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे सैयद अरबाज हुसैन का निकाह 25 अक्तूबर 2026 को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में हुआ। इसके बाद आयोजित…
 29 October 2026
बिहार विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। इन नतीजों से राज्य के बदलते राजनीतिक हालात की झलक मिलती है। आठ सीटों में चार स्नातक…
 28 October 2026
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अजय कुमार लल्लू ने देहरादून में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए. उन्होंने SIR…
 28 October 2026
आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार सुबह राज्य जीएसटी विभाग के वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के बंडा स्थित पैतृक घर और…
 28 October 2026
भारत मौसम विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक़, साइक्लोन अर्नब ने बुधवार सुबह 2 बजे से 8 बजे के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तट को पार किया. यह लैंडफॉल…
Advt.