Select Date:

‘पुलिस से न डरें, लाठियों की चिंता न करें’, राहुल गांधी की अपील, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में मार्च

Updated on 29-10-2026 08:38 PM
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले ‘चलो दिल्ली’ मार्च में लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर कहा कि यह मार्च लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने तथा कथित ‘वोट चोरी’ को रोकने के लिए निकाला जा रहा है। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे देश की आवाज है। बता दें कि व्यापारी संघ ने चिट्ठी लिखकर राहुल से इस रैली को स्थगित करने की मांग की थी।

‘यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं’
राहुल गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा,

'चलो दिल्ली रामलीला मार्च, लोकतंत्र को बचाने का, वोट चोरी को रोकने का, संविधान को बचाने का मार्च है। यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, यह हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है। सब लोग जो नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार से तंग हैं। सब लोग जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, आप सब आइए। एक ही प्रोटेस्ट है, देश का प्रोटेस्ट है।'

राहुल बोले, 'पुलिस और लाठियों की चिंता न करें'
राहुल गांधी ने लोगों से अपील की कि वे पुलिस कार्रवाई या लाठीचार्ज की आशंका से न घबराएं। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में मार्च को रोकने के लिए किसी तरह की कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने कहा,

'पुलिस की चिंता मत कीजिए, लाठियों की चिंता मत कीजिए। BJP में अपनी किसी भी हरकत को आजमाने की हिम्मत नहीं होगी। हमारे साथ मार्च कीजिए। हम संविधान और भारत राष्ट्र की रक्षा के लिए साथ चलेंगे। घबराने की जरूरत नहीं है।'

राहुल बोले, 'छात्र संगठन भी मार्च में शामिल हों'
राहुल गांधी ने सभी छात्र संगठनों से अपनी राजनीतिक संबद्धता से ऊपर उठकर मार्च में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को लगता है कि देश पर हमला हो रहा है या उनकी अभिव्यक्ति, विचारों और सोचने की आजादी को निशाना बनाया जा रहा है, उन्हें इस प्रदर्शन का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने इस मार्च को शानदार बताते हुए कहा कि यह देश की आत्मा के लिए निकाला जा रहा है। राहुल ने कहा कि वह 1 नवंबर को रामलीला मैदान में लोगों से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 October 2026
करवाचौथ का त्योहार देशभर में 29 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन की अभिनेत्रियों तक, हर कोई इस खास दिन को…
 29 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हो रही साइबर ठगी पर गहरी चिंता जताई है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी कि CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों…
 29 October 2026
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले ‘चलो दिल्ली’ मार्च में लोगों से बड़ी संख्या…
 29 October 2026
अखंड सौभाग्य का पावन पर्व करवा चौथ महिलाओं द्वारा अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। पंचांग अनुसार यह त्योहार हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि…
 29 October 2026
बीजेपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे सैयद अरबाज हुसैन का निकाह 25 अक्तूबर 2026 को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में हुआ। इसके बाद आयोजित…
 29 October 2026
बिहार विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। इन नतीजों से राज्य के बदलते राजनीतिक हालात की झलक मिलती है। आठ सीटों में चार स्नातक…
 28 October 2026
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अजय कुमार लल्लू ने देहरादून में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए. उन्होंने SIR…
 28 October 2026
आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार सुबह राज्य जीएसटी विभाग के वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के बंडा स्थित पैतृक घर और…
 28 October 2026
भारत मौसम विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक़, साइक्लोन अर्नब ने बुधवार सुबह 2 बजे से 8 बजे के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तट को पार किया. यह लैंडफॉल…
Advt.