Select Date:

स्टेडियम में कुत्ता विवाद, अब सत्यनिकेतन हादसे में एक्शन की तलवार, कौन हैं IAS संजीव खिरवार?

Updated on 07-09-2026 06:07 PM
दिल्ली के सत्यनिकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद एमसीडी की भूमिका सवालों के घेरे में है. हादसे में कम से कम छह लड़कों की जान गई है. कई गंभीर रूप से घायल है. हादसे के बाद जांच शुरू हो गई है. एफआईआर दर्ज हुई है. नगर निगम के कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी हुई है. इसी बीच एमसीडी कमिश्नर संजीव खिरवार के इस्तीफे की मांग भी उठने लगी है. ऐसा नहीं है कि संजीव खिरवार के साथ यह विवाद पहली बार जुड़ा है. साल 2022 में वह तब पूरे देश में चर्चा में आए थे, जब उन पर दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खिलाड़ियों की ट्रेनिंग रुकवार कर अपने कुत्ते को घुमाने का आरोप लगा था. चार साल बाद दिल्ली में उनकी वापसी हुई थी और वह उसी नगर निगम के मुखिया हैं, जिस पर शहर में अवैध और असुरक्षित निर्माण रोकने की जिम्मेदारी है. तो कौन हैं संजीव खिरवार? उनका प्रशासनिक करियर कैसा रहा है? और आखिर त्यागराज स्टेडियम के विवाद में हुआ क्या था?

1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं खिरवार

संजीव खिरवार 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह एजीएमयूटी कैडर से आते हैं. इसमें अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों का कैडर शामिल है. खिरवार ने दिल्ली में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में सचिव रहे. राजस्व विभाग में प्रधान सचिव और मंडलायुक्त की जिम्मेदारी भी संभाली. केंद्र में भी काम किया. 2009 से 2014 के बीच वह तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ के निजी सचिव रहे. कोरोना महामारी के दौरान भी वह दिल्ली प्रशासन के अहम अधिकारियों में शामिल रहे थे. लेकिन, उनकी पहचान सिर्फ प्रशासनिक पदों की वजह से नहीं बनी. एक विवाद ने उन्हें देशभर में चर्चा में ला दिया.

कैसे शुरू हुआ था कुत्ता घुमाने वाला विवाद?

मई 2022 की बात है. उस समय खिरवार दिल्ली सरकार में राजस्व विभाग के प्रधान सचिव थे. वह त्यागराज स्टेडियम में अपने कुत्ते के साथ जाते थे. आरोप लगा कि खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शाम करीब 7 बजे स्टेडियम खाली करने के लिए कहा जाता था. जबकि इससे पहले वहां रात 8 से 8:30 बजे तक रोशनी में अभ्यास चलता था. आरोप था कि अधिकारी के कुत्ते को घुमाने के लिए खिलाड़ियों का अभ्यास समय घटाया गया. इस मामले ने तूल पकड़ लिया.

खिरवार ने आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि यह बात बिल्कुल गलत है कि उन्होंने किसी खिलाड़ी को स्टेडियम से जाने के लिए कहा. उन्होंने यह जरूर माना था कि वह कभी-कभी अपने पालतू कुत्ते को वहां लेकर जाते थे. विवाद बढ़ा तो तत्कालीन दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी खेल परिसरों को रात 10 बजे तक खोलने का आदेश दिया. इसके कुछ ही समय बाद केंद्र सरकार ने खिरवार का तबादला लद्दाख कर दिया. उनकी पत्नी और आईएएस अधिकारी रिंकू दुग्गा का तबादला अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया. यही वह विवाद था जिसने संजीव खिरवार को देशभर में चर्चित बना दिया.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने गए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही छात्र को जुर्माने के तौर पर…
 08 September 2026
जर्मनी की राजनीति में दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद विचारधारा में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसने नाजी दौर की याद दिला दी. जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सनी-अनहाल्ट (Saxony-Anhalt)…
 08 September 2026
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद सोमवार को पुलिस ने पांच मंज़िला इमारत के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया है.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स…
 08 September 2026
“सऊदी दुश्मन को यह समझना होगा कि यमनी लोगों के खिलाफ बिना किसी जवाबी कार्रवाई, रोक-टोक या कीमत चुकाए अपराध और नरसंहार करने का दौर अब खत्म हो चुका है.” ये…
 07 September 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्ति के अगले दिन मिलने वाली वार्षिक वेतनवृद्धि पर महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कर्मचारी ने निर्धारित अवधि में अपनी…
 07 September 2026
दिल्ली के सत्यनिकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद एमसीडी की भूमिका सवालों के घेरे में है. हादसे में कम से कम छह लड़कों की जान गई है. कई…
 07 September 2026
सिंध असेंबली ने सर्वसम्मति से उन प्रस्तावों को खारिज किया है, जिनमें प्रांत को बांटने या नए प्रशासनिक यूनिट बनाने की बात कही गई है। कराची को सिंध से अलग…
 07 September 2026
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनिया के मौजूदा नक़्शे को बदलने के लिए शुक्रवार को वोटिंग की है, जो अफ़्रीका के आकार को ज़्यादा सटीक रूप से दिखाता है.अमेरिका एकमात्र देश…
 07 September 2026
रसुवा के इस गांव को भोटेकोशी-त्रिशूली इलाक़े में आई विनाशकारी बाढ़ ने अलग-अलग स्तर की पीड़ा पहुँचाई है.एक तरफ़ उन लोगों का दर्द है जिन्होंने अपने खेतों और रिश्तेदारों समेत…
Advt.