Select Date:

एक दिन पहले रिटायर हुए कर्मचारी को भी मिलेगी वार्षिक वेतनवृद्धि, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला

Updated on 07-09-2026 06:12 PM
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्ति के अगले दिन मिलने वाली वार्षिक वेतनवृद्धि पर महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कर्मचारी ने निर्धारित अवधि में अपनी पूरी सेवा अच्छे आचरण और दक्षता के साथ पूरी की है, तो उसे अर्जित वेतनवृद्धि से वंचित नहीं किया जा सकता, भले ही वह वेतनवृद्धि मिलने वाले दिन सेवा में न हो।

कोर्ट ने 66 वर्षीय सेवानिवृत्त ब्लाक एक्सटेंशन एंड ट्रेनिंग आफिसर राजेश कुमार शर्मा की याचिका स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया कि उन्हें एक जुलाई 2016 को देय वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाए। इसके परिणामस्वरूप उनकी पेंशन और अन्य सेवानिवृत्तिक लाभों का पुनर्निर्धारण भी किया जाएगा। हालांकि, कोर्ट ने बकाया पर 18 प्रतिशत ब्याज देने की मांग को खारिज कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल ने पारित किया।

वेतनवृद्धि के लिए सेवा अवधि कर ली थी पूरी

याचिकाकर्ता राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनका जन्म एक जुलाई 1954 को हुआ था और उन्होंने एक जुलाई 2016 को अधिवार्षिकी आयु पूरी की। विभाग ने उन्हें 30 जून 2016 को सेवानिवृत्त मान लिया। याचिकाकर्ता का कहना था कि उन्होंने वेतनवृद्धि के लिए आवश्यक सेवा अवधि पूरी कर ली थी और उनका आचरण संतोषजनक था। राज्य सरकार ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि राजेश कुमार शर्मा को 30 जून 2016 को सही तरीके से सेवानिवृत्त किया गया था, इसलिए उन्हें एक जुलाई 2016 को वार्षिक वेतनवृद्धि नहीं दी जा सकती।

तकनीकी आधार पर रोकना उचित नहीं

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को आधार बनाया, जिसमें कहा गया था कि यदि कर्मचारी ने वार्षिक वेतनवृद्धि के लिए निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है, तो उसे अर्जित वेतनवृद्धि से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने यह भी माना कि सेवानिवृत्ति के ठीक पहले की गई सेवा के आधार पर अर्जित वेतनवृद्धि को केवल सेवानिवृत्ति की तारीख के तकनीकी आधार पर रोकना उचित नहीं होगा।

कोर्ट ने राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता को एक जुलाई 2016 को देय वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ प्रदान किया जाए। इसके बाद उनकी पेंशन और अन्य सेवानिवृत्तिक लाभों का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। हाई कोर्ट ने प्रकरण का निराकरण कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने गए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही छात्र को जुर्माने के तौर पर…
 08 September 2026
जर्मनी की राजनीति में दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद विचारधारा में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसने नाजी दौर की याद दिला दी. जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सनी-अनहाल्ट (Saxony-Anhalt)…
 08 September 2026
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद सोमवार को पुलिस ने पांच मंज़िला इमारत के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया है.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स…
 08 September 2026
“सऊदी दुश्मन को यह समझना होगा कि यमनी लोगों के खिलाफ बिना किसी जवाबी कार्रवाई, रोक-टोक या कीमत चुकाए अपराध और नरसंहार करने का दौर अब खत्म हो चुका है.” ये…
 07 September 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्ति के अगले दिन मिलने वाली वार्षिक वेतनवृद्धि पर महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कर्मचारी ने निर्धारित अवधि में अपनी…
 07 September 2026
दिल्ली के सत्यनिकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद एमसीडी की भूमिका सवालों के घेरे में है. हादसे में कम से कम छह लड़कों की जान गई है. कई…
 07 September 2026
सिंध असेंबली ने सर्वसम्मति से उन प्रस्तावों को खारिज किया है, जिनमें प्रांत को बांटने या नए प्रशासनिक यूनिट बनाने की बात कही गई है। कराची को सिंध से अलग…
 07 September 2026
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनिया के मौजूदा नक़्शे को बदलने के लिए शुक्रवार को वोटिंग की है, जो अफ़्रीका के आकार को ज़्यादा सटीक रूप से दिखाता है.अमेरिका एकमात्र देश…
 07 September 2026
रसुवा के इस गांव को भोटेकोशी-त्रिशूली इलाक़े में आई विनाशकारी बाढ़ ने अलग-अलग स्तर की पीड़ा पहुँचाई है.एक तरफ़ उन लोगों का दर्द है जिन्होंने अपने खेतों और रिश्तेदारों समेत…
Advt.