Select Date:

भारत के 'दूसरा चीन' बनने का डर, अमेरिका के 100 फीसदी टैरिफ के पीछे क्या है रणनीति? एक्सपर्ट से समझें

Updated on 21-09-2026 06:19 PM
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत के लिए उनका रवैया अच्छा नहीं दिखा है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय, H1B वीजा, पाकिस्तान से टकराव और टैरिफ मुद्दे तक वह भारत को घेरने की कोशिश करते ही दिखे हैं। सबसे हलिया कदम लिंडसे ग्राहम सेंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 का अमेरिकी संसद से पारित होना है। यह डोनाल्ड ट्रंप को रूस-ईरान से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का अधिकार देता है। चीन के साथ ही भारत इस कानून के सबसे ज्यादा निशाने पर है।

भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से हालिया दौर दिलचस्प है। 25 साल पहले सितंबर 2001 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन ने 1998 में भारत पर लगाए प्रतिबंध हटाए थे। ये प्रतिबंध ऑपरेशन पोखरण-II में भारत के परमाणु शक्ति संपन्न देश बनने के बाद लगाए गए थे। इनके हटने ने भारत-अमेरिका संबंधों में बेहतरी की राह खोली और फिर दोनों देशों में रिश्ते बेहतर होते गए। पच्चीस साल बाद वॉशिंगटन फिर भारत पर कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है, इस दफा ये रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए हो रहा है।

भारत-अमेरिका संबंध
इंडिया टुडे के मुताबिक, फिलहाल यह साफ नहीं है कि नए टैरिफ लगाने वाला कानून भारत को रूसी कच्चे तेल का आयात कम करने के लिए मनाने में सफल होगा या नहीं। इतना जरूर है कि इससे अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में खटास आने का खतरा पैदा होता है। भारत के विदेश मंत्रालय ने भी माना है कि ये द्विपक्षीय संबंधों पर असर डाल सकता है।

अमेरिकी लेखक और विदेश नीति एक्सपर्ट माइकल कुगेलमैन का कहना है कि अमेरिका-भारत संबंधों को पिछले एक साल में कई झटके लगे हैं लेकिन रूस पर नए प्रतिबंधों वाला बिल अब तक का सबसे बड़ा झटका हो सकता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि भारत पर अमेरिका के सख्त रुख की वजह 'भारत को दूसरा चीन बनने से रोकना' हो सकता है। वॉशिंगटन एशिया में एक और ऐसा देश नहीं चाहेगा, जो उसे वैश्विक मंच पर टक्कर दे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
अनुकंपा नियुक्ति में गलत शपथपत्र देकर नौकरी लेने का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी डा दिनेश कुमार झा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली में पदस्थ सहायक ग्रेड…
 21 September 2026
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत के लिए उनका रवैया अच्छा नहीं दिखा है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय, H1B वीजा, पाकिस्तान से…
 21 September 2026
देश के अलग-अलग हिस्सों में यूपीआई पेमेंट पर MDR चार्ज को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है. जबकि सरकार का कहना है कि आम आदमी पर एक रुपया का…
 21 September 2026
बिहार के जमुई ज़िले से एक नाबालिग़ छात्रा के यौन उत्पीड़न और एक नाबालिग़ छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जमुई के एसपी विश्वजीत…
 21 September 2026
IIT बॉम्बे में दूसरे साल के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद मचे बवाल के बीच प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला को Dean of Student Affairs के पद से हटा दिया…
 21 September 2026
साल 2008 की बात है, केंद्र में यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार अमेरिका के साथ सिविल न्यूक्लियर डील पर संसद में विश्वास मत का सामना कर रही थी.फूलपुर संसदीय क्षेत्र…
 20 September 2026
भारत के पुराने किलों और महलों से जुड़ी कहानियां आज भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा…
 20 September 2026
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के साथ-साथ देश के लाल सागर तट पर स्थित ऊर्जा संयंत्रों को ड्रोन…
 20 September 2026
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए दिल्ली से एक बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद के लिए सपा के उम्मीदवार विशेष यादव…
Advt.