Select Date:

अनुकंपा नियुक्ति में गड़बड़ी: शपथपत्र में छुपाई सरकारी नौकरी की जानकारी,लिपिक निलंबित

Updated on 21-09-2026 10:23 PM
अनुकंपा नियुक्ति में गलत शपथपत्र देकर नौकरी लेने का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी डा दिनेश कुमार झा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन सीमा कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।स्व. चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा की पुत्री सीमा कुशवाहा को पिता की मृत्यु 23 फरवरी 2017 के बाद 16 जून 2017 को अनुकंपा नियुक्ति दी गई थी।

नियुक्ति के समय सीमा ने पांच मई 2017 को शपथपत्र दिया था कि उनके परिवार में कोई भी सदस्य शासकीय,अर्धशासकीय सेवा में नहीं है।विकासखंड मैनपाट के राजेश कुमार यादव की शिकायत 22 जुलाई 2026 पर डीईओ ने सात अगस्त 2026 को जांच समिति गठित की। समिति ने मूल अभिलेख, आवेदन, शपथपत्र, पारिवारिक विवरण और सेवा अभिलेखों का परीक्षण किया तो गड़बड़ी सामने आई।

जांच में पाया गया कि सीमा कुशवाहा के भाई राकेश कुशवाहा वर्ष 2013 से और पति सुदामा कुशवाहा वर्ष 2010 से ही शासकीय सेवा में कार्यरत हैं। यह तथ्य शपथपत्र में छुपाया गया। यह छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के के प्रविधानों का स्पष्ट उल्लंघन है, क्योंकि अनुकंपा नियुक्ति तभी मिलती है जब परिवार में कोई सरकारी सेवक न हो।

डीईओ डा दिनेश कुमार झा ने आदेश जारी कर कहा कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत है और गंभीर प्रकृति का है। इसी के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

नियम के तहत नियमित विभागीय जांच होगी, पृथक से आरोप पत्र जारी होगा।

यह निलंबन दंड नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच के लिए अंतरिम उपाय है।

अनुकंपा नियुक्ति की वैधता पर अंतिम निर्णय विभागीय जांच के बाद लिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
अनुकंपा नियुक्ति में गलत शपथपत्र देकर नौकरी लेने का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी डा दिनेश कुमार झा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली में पदस्थ सहायक ग्रेड…
 21 September 2026
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत के लिए उनका रवैया अच्छा नहीं दिखा है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय, H1B वीजा, पाकिस्तान से…
 21 September 2026
देश के अलग-अलग हिस्सों में यूपीआई पेमेंट पर MDR चार्ज को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है. जबकि सरकार का कहना है कि आम आदमी पर एक रुपया का…
 21 September 2026
बिहार के जमुई ज़िले से एक नाबालिग़ छात्रा के यौन उत्पीड़न और एक नाबालिग़ छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जमुई के एसपी विश्वजीत…
 21 September 2026
IIT बॉम्बे में दूसरे साल के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद मचे बवाल के बीच प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला को Dean of Student Affairs के पद से हटा दिया…
 21 September 2026
साल 2008 की बात है, केंद्र में यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार अमेरिका के साथ सिविल न्यूक्लियर डील पर संसद में विश्वास मत का सामना कर रही थी.फूलपुर संसदीय क्षेत्र…
 20 September 2026
भारत के पुराने किलों और महलों से जुड़ी कहानियां आज भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा…
 20 September 2026
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के साथ-साथ देश के लाल सागर तट पर स्थित ऊर्जा संयंत्रों को ड्रोन…
 20 September 2026
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए दिल्ली से एक बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद के लिए सपा के उम्मीदवार विशेष यादव…
Advt.