Select Date:

IIT बॉम्बे में छात्र के सुसाइड मामले में बड़ी कार्रवाई, Dean of Student Affairs के पद से हटाए गए प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला

Updated on 21-09-2026 06:12 PM
IIT बॉम्बे में दूसरे साल के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद मचे बवाल के बीच प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला को Dean of Student Affairs के पद से हटा दिया गया है। दरअसल, 20 साल के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला का नाम चर्चा में आया। साहिल वाकोडे के पिता की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने IIT बॉम्बे के प्रोफेसर और परीक्षा के दौरान इनविजिलेटर रहे सूर्यनारायण दूल्ला के खिलाफ FIR दर्ज की है। छात्र के पिता ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के मुताबिक, साहिल को कथित तौर पर पिछले कुछ महीनों से परेशान किया जा रहा था। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रोफेसर दूल्ला ने छात्र के खिलाफ कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि, ये सभी आरोप फिलहाल जांच के अधीन हैं और पुलिस ने इन्हें अभी साबित नहीं माना है। मामले की जांच अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। क्राइम ब्रांच छात्र की मौत से जुड़े हालात और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच करेगी।

IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने किया प्रोफेसर का समर्थन

इन आरोपों के बीच IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला के समर्थन में बयान जारी किया है। फोरम ने कहा कि परीक्षा के दौरान प्रोफेसर संस्थान के नियमों के तहत अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

फोरम के मुताबिक, प्रोफेसर दूल्ला ने छात्र को परीक्षा के दौरान बिना अनुमति स्मार्टफोन रखने और उसका इस्तेमाल करने की स्थिति में पाया था। फोरम ने इसे "academic malpractice" बताया और प्रोफेसर के प्रति एकजुटता जताई। साथ ही छात्र के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

परीक्षा के दौरान क्या हुआ था?

IIT बॉम्बे के अनुसार, साहिल वाकोडे Department of Energy Science and Engineering के छात्र थे। संस्थान ने बताया था कि मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान उन्हें परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया था।

संस्थान के अनुसार, छात्र ने परीक्षा के प्रश्नपत्र को ChatGPT पर अपलोड कर उसके जवाब हासिल करने की कोशिश की थी। IIT बॉम्बे ने यह भी कहा था कि छात्र के खिलाफ उस समय कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी।

फैकल्टी फोरम के अनुसार, प्रोफेसर दूल्ला संबंधित कोर्स के इंस्ट्रक्टर थे और 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई मिड-सेमेस्टर परीक्षा में इनविजिलेशन कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने छात्र को कथित तौर पर बिना अनुमति स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए देखा था।

फिलहाल, प्रोफेसर दूल्ला के खिलाफ लगाए गए आरोपों और छात्र की मौत से जुड़े घटनाक्रम की जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
अनुकंपा नियुक्ति में गलत शपथपत्र देकर नौकरी लेने का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी डा दिनेश कुमार झा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली में पदस्थ सहायक ग्रेड…
 21 September 2026
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत के लिए उनका रवैया अच्छा नहीं दिखा है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय, H1B वीजा, पाकिस्तान से…
 21 September 2026
देश के अलग-अलग हिस्सों में यूपीआई पेमेंट पर MDR चार्ज को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है. जबकि सरकार का कहना है कि आम आदमी पर एक रुपया का…
 21 September 2026
बिहार के जमुई ज़िले से एक नाबालिग़ छात्रा के यौन उत्पीड़न और एक नाबालिग़ छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जमुई के एसपी विश्वजीत…
 21 September 2026
IIT बॉम्बे में दूसरे साल के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद मचे बवाल के बीच प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला को Dean of Student Affairs के पद से हटा दिया…
 21 September 2026
साल 2008 की बात है, केंद्र में यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार अमेरिका के साथ सिविल न्यूक्लियर डील पर संसद में विश्वास मत का सामना कर रही थी.फूलपुर संसदीय क्षेत्र…
 20 September 2026
भारत के पुराने किलों और महलों से जुड़ी कहानियां आज भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा…
 20 September 2026
यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के साथ-साथ देश के लाल सागर तट पर स्थित ऊर्जा संयंत्रों को ड्रोन…
 20 September 2026
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए दिल्ली से एक बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद के लिए सपा के उम्मीदवार विशेष यादव…
Advt.